Home LIFESTYLE NEWS HINDI आलू से है परहेज तो बनाएं गोभी के क्रिस्पी कटलेट, सिंपल रेसिपी...

आलू से है परहेज तो बनाएं गोभी के क्रिस्पी कटलेट, सिंपल रेसिपी सेव कर लें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शाम के नाश्ते में स्नैक्स बनाना है या घर की पार्टी में गेस्ट को कुछ खिलाना है गोभी के कटलेट बेस्ट ऑप्शन है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट रेसिपी है जो आलू से बनी चीजों को खाने से बचते हैं। तो बार चाय के साथ बनाएं गर्मागर्म फटाफट बन जाने वाली गोभी के कटलेट की रेसिपी।

शाम की चाय के साथ कुछ स्पेशल डिश तैयार करनी है या फिर घर में पार्टी हो और आप क्रिस्पी सा स्नैक्स बनाने की सोच रहीं तो गोभी के कटलेट परफेक्ट रेसिपी हो सकती है। बनाने में आसान होने के साथ ही ये टेस्ट में भी लाजवाब लगते हैं और वो लोग जिन्हें आलू से परहेज रहता है उन गेस्ट के लिए तो ये और भी बढ़िया है। लेकिन गोभी के कटलेट या टिक्की बनाना नहीं आता या लगता है कि इसे बनाना मुश्किल है तो इस सिंपल सी रेसिपी को सेव कर लें। जिसकी मदद से आप फटाफट काफी सारे लोगों के लिए ढेर सारी गोभी की टिक्की या कटलेट बनाकर रेडी कर सकती हैं। नोट कर लें बिल्कुल आसान सी रेसिपी।

गोभी के कटलेट बनाने की सामग्री

दो प्याज

फ्रेश हरी धनिया

अदरक का दो इंच टुकड़ा

आठ से दस कली लहसुन

हरी मिर्च दो से तीन

एक बड़े साइज की फूलगोभी

आधा कप गेंहू का आटा

आधा कप चावल का आटा

एक चौथाई कप बेसन

चिली फ्लेक्स

नमक स्वादानुसार

एक चम्मच जीरा

एक चम्मच सौंफ

एक चम्मच धनिया पाउडर

हल्दी पाउडर

नींबू का रस

गोभी कटलेट बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले गोभी को धोकर फूल को अलग कर लें।
  • अब चॉपर में ताजी हरी धनिया की पत्तियां, प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को बारीक चॉप कर लें।
  • अगर चॉपर नहीं है तो मिक्सी के जार में पल्स मोड में बिना पानी के सारी चीजों को चला लें। इससे अदरक, मिर्ची, लहसुन, प्याज और धनिया पत्ता बारीक हो जाएगा।
  • गोभी को भी चॉपर में बारीक कर लें। अगर चॉपर नहीं है तो कद्दूकस में गोभियों को घिस लें।
  • अब अदरक-हरी मिर्च वाले पेस्ट के साथ धनिया को मिलाएं और थोड़े से नमक डालकर इसे दस मिनट के लिए साइड में रख दें।
  • इतनी देर में ये पानी छोड़ देगा।
  • अब इसमे आधा कप गेंहू का आटा और आधा कप चावल का आटा डालें।
  • साथ ही बेसन भी एक चौथाई कप डालकर मिक्स कर लें।
  • साथ ही इसमे हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर का एक चम्मच डालें।
  • जीरा और सौंफ को स्वाद के लिए डालें। अगर हींग का फ्लेवर पसंद है तो वक्त थोड़ी सी चुटकीभर हींग भी डाल दें।
  • स्वादानुसार थोड़ा सा नमक डालें क्योंकि नमक पहले भी आपने डाला है तो दूसरी बार नमक आटे की मात्रा ध्यान में रखकर डालें।
  • आधा नींबू का रस निचोड़ें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • मिक्स करके मिक्सचर को ऐसा बना लें जैसे आटा गूंथा हो।
  • फिर इन्ही आटे की गोल या अंडाकार शेप में टिक्की तैयार कर लें।
  • बस इन टिक्कियों को तेल गर्म कर मीडियम फ्लेम पर सुनहरा तल लें।
  • वैसे आप चाहें तो ये टिक्कियां एयर फ्रायर में भी रेडी हो जाएंगी तो नो ऑयल में बनकर रेडी होंगी।
  • आप चाहें तो इन टिक्कियों को बनाकर गेस्ट के आने के एक दिन पहले ही बनाकर फ्रीजर में स्टोर कर लें और जब गेस्ट आने वाले हों तो फटाफट फ्राई करें और गर्मागर्म, क्रिस्पी सॉस के साथ परोसें।
  • गोभी के कटलेट या टिक्की को बड़ों के साथ बच्चे भी खूब पसंद करेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN