Home LIFESTYLE NEWS HINDI आसानी से सुलझने वाले मुलायम और सीधे बाल चाहती हैं? बिना ज्यादा...

आसानी से सुलझने वाले मुलायम और सीधे बाल चाहती हैं? बिना ज्यादा खर्च ट्राई करें ये नुस्खा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Smooth Hair Remedy: क्या आपके बाल रूखे, बेजान और उलझे हुए नजर आने लगे हैं? बिना महंगे ट्रीटमेंट के घर पर ही बालों को मुलायम, चमकदार और आसानी से संभालने लायक बनाना चाहती हैं, तो यह नुस्खा आपके काम का जरूर हो सकता है।

क्या आपके बाल धोने के अगले ही दिन फिर से रूखे और बेजान दिखने लगते हैं? क्या आप भी पार्लर जैसे मुलायम, चमकदार और आसानी से सुलझने वाले बाल चाहती हैं, लेकिन महंगे हेयर ट्रीटमेंट पर बिना ज्यादा खर्चा किए? अगर हां, तो आपकी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें इस काम को आसान बना सकती हैं।

भिंडी, अलसी, केला, शहद और एलोवेरा से तैयार यह घरेलू हेयर मास्क इन दिनों काफी चर्चा में है। खास बात यह है कि इस मास्क में मौजूद प्राकृतिक तत्व बालों को गहराई से नमी देने, रूखेपन को कम करने और उन्हें मुलायम बनाने में मदद करते हैं। अगर आपके बाल अक्सर उलझे रहते हैं और उनकी चमक कहीं खो गई है, तो यह आसान नुस्खा एक बार जरूर ट्राई कर सकती हैं।

हेयर मास्क के लिए जरूरी चीजें

पांच से छह भिंडी

एक मुट्ठी अलसी के बीज

एक गिलास पानी

एक पका हुआ केला

एक बड़ा चम्मच शहद

दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

ऐसे तैयार करें हेयर मास्क

  • सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें।
  • अब इसमें कटी हुई भिंडी और अलसी के बीज डाल दें।
  • इसे कुछ देर तक उबालें, जब तक पानी गाढ़ा ना होने लगे।
  • इसके बाद मिश्रण को छान लें और ठंडा होने दें।
  • अब इसमें मैश किया हुआ केला, शहद और एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें, आपका हेयर मास्क तैयार है।

ऐसे करें इस्तेमाल

  • सबसे पहले बालों को सुलझा लें।
  • अब इस मास्क को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्छी तरह लगाएं। करीब 15-20 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें, बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
  • सप्ताह में एक या दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह मास्क कैसे फायदेमंद है?

  1. भिंडी: भिंडी में मौजूद चिपचिपा तत्व बालों को मुलायम बनाने और उलझन कम करने में मदद करता है।
  2. अलसी: अलसी के बीज बालों को पोषण देने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
  3. केला: केला बालों को नमी देने और रूखेपन को कम करने में सहायक है।
  4. शहद: शहद प्राकृतिक नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बाल मुलायम बनते हैं।
  5. एलोवेरा: एलोवेरा सिर की त्वचा को ठंडक देने और बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

नोट: यह एक घरेलू नुस्खा है। हर व्यक्ति के बाल और उनका टेक्सचर अलग होता है। इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर किसी तरह की परेशानी महसूस हो, तो विशेषज्ञ की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN