Home rss sports hindi इंग्लैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान U19 टीम का ऐलान, फरहान यूसुफ करेंगे...

इंग्लैंड सीरीज के लिए पाकिस्तान U19 टीम का ऐलान, फरहान यूसुफ करेंगे कप्तानी

6
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में मिली करीबी हार के बाद पाकिस्तान की युवा टीम अब नए मिशन के लिए तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए अपनी अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। फरहान यूसुफ को एक बार फिर टीम की कमान सौंपी गई है। दोनों देशों के बीच रावलपिंडी में तीन वनडे और एक चार दिवसीय मुकाबला खेला जाएगा।

रावलपिंडी में खेले जाएंगे सभी मैच

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वनडे और चार दिवसीय मैच के लिए 15-15 सदस्यीय टीम घोषित की है। दोनों टीमों की कप्तानी फरहान यूसुफ ही करेंगे। इंग्लैंड की अंडर-19 टीम एक दिसंबर को इस्लामाबाद पहुंचेगी। इसके बाद खिलाड़ी दो से चार दिसंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास करेंगे।

सीरीज की शुरुआत पांच दिसंबर से होगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला इसी दिन खेला जाएगा। दूसरा मैच सात दिसंबर और तीसरा मुकाबला नौ दिसंबर को होगा। ये सभी वनडे मैच 45 ओवर के होंगे। इसके बाद 13 से 16 दिसंबर तक दोनों टीमें एकमात्र चार दिवसीय मैच में आमने-सामने होंगी। सीरीज के सभी मुकाबले रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत से फाइनल हारने के बाद पाकिस्तान की नजर वापसी पर

पाकिस्तान की अंडर-19 टीम हाल ही में एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप में उपविजेता रही थी। ओमान में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में उसे भारत के खिलाफ एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम की कोशिश उस निराशा को पीछे छोड़कर बेहतर प्रदर्शन करने की होगी। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की अंडर-19 टीम इस साल इंग्लैंड का दौरा भी कर चुकी है। उस दौरान दोनों देशों के बीच चार वनडे और एक चार दिवसीय मुकाबला खेला गया था। पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी, जबकि चार दिवसीय मैच में उसे महज 10 रन से हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज की तैयारी के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ी 24 से 30 नवंबर तक लाहौर की नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास शिविर में हिस्सा लेंगे। इसके बाद टीम एक दिसंबर को रावलपिंडी रवाना होगी।

वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान U19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर, अब्दुल सुभान, हम्माद आसिफ, हम्माद अजीज, हमजा जहूर, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, हुजियाफा अहसन, इब्तिसाम अजहर, मोहम्मद सय्याम, नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान और जीशान अहमद।

चार दिवसीय मैच के लिए पाकिस्तान U19 टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), अब्दुल कादिर, असद उमर, हम्माद आसिफ, हम्माद अजीज, हमजा जहूर, हसन खान, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, इब्तिसाम अजहर, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद सोहैब, रिजवानुल्लाह, उस्मान खान और जीशान अहमद।

इंग्लैंड U19 के पाकिस्तान दौरे का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 5 दिसंबर, रावलपिंडी
  • दूसरा वनडे: 7 दिसंबर, रावलपिंडी
  • तीसरा वनडे: 9 दिसंबर, रावलपिंडी

एकमात्र चार-दिवसीय मैच

  • 13-16 दिसंबर: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम

यह भी पढ़ें:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट कब खेला जाएगा, नोट कीजिए मैच शुरू होने का वक्त

एशिया कप राइजिंग स्टार्स अंक तालिका में भारतीय टीम पिछड़ी, अब कब खेला जाएगा अगला मुकाबला

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV