Home खेल समाचार इजिप्ट के कोच होसाम हसन के X जेस्चर के बाद खड़ा हुआ...

इजिप्ट के कोच होसाम हसन के X जेस्चर के बाद खड़ा हुआ विवाद, जानिए क्या कहता है फीफा का नियम?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इजिप्ट के कोच होसाम हसन ने अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले के दौरान एंटी-रेसिज्म ‘X’ जेस्चर किया था, जिस पर रेफरी ने बिना जांच किए उन्हें येलो कार्ड दे दिया, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। यहां जानिए फीफा के आधिकारिक एंटी-रेसिज्म जेस्चर का नियम क्या है।

गत चैंपियन अर्जेंटीना टीम ने इजिप्ट के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए फीफा विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम ने 13 मिनट के अंतराल पर तीन गोल दागकर इजिप्ट की जीत की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। इजिप्ट की टीम 78वें मिनट तक अर्जेंटीना को विश्व कप से बाहर करने के करीब थी लेकिन क्रिश्चियन रोमेरो, मेसी और एंजो फर्नांडीज के गोल की मदद से अर्जेंटीना ने वापसी करते हुए अगले चरण में जगह बनाई। हालांकि मैच के अंतिम समय में इजिप्ट के कोच होसाम हसन अपना आपा खोते हुए नजर आए और रेफरी पर डिफेंडिंग चैंपियन का पक्ष लेने का आरोप लगाया। इस बीच उन्होंने ‘एक्स’ जेस्चर भी किया, जिसके बाद रेफरी के निर्णय को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फीफा के नियमों के मुताबिक दोनों बाजुओं को क्रॉस करके ‘एक्स’ का लोगो बनाना खिलाड़ियों, कोचों और टीम अधिकारियों द्वारा मैच के दौरान कथित नस्लीय दुर्व्यवहार की रिपोर्ट करना होता है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि कोच ने किस वजह से ये इशारा किया था।

इजिप्ट के कोच होसाम हसन ने मैच के आखिरी मिनटों में फीफा के आधिकारिक एंटी-रेसिज्म ‘X’ साइन दिखाते हुए नस्लीय टिप्पणी की शिकायत की, हालांकि रेफरी ने मामले की जांच किए बिने उन्हें येलो कार्ड थमा दिया। कोच के लगातार एंटी-रेसिज्म ‘एक्स’ सिग्नल का रेफरी पर असर नहीं पड़ा और उन्होंने मैच को जारी रखा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। FIFA अब इजिप्ट के कोच होसाम हसन के व्यवहार की समीक्षा करेगा, जिसके चलते कोच को अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल FIFA ने किसी औपचारिक जांच की पुष्टि नहीं की है। यहां हम आपको फीफा के आधिकारिक एंटी-रेसिज्म जेस्चर के नियम के बारे में बता रहे हैं।

X जेस्चर को लेकर क्या है फीफा नियम

मैच के दौरान अगर कोई खिलाड़ी, कोच या टीम अधिकारी दोनों हाथों को क्रॉस कर ‘X’ का संकेत बनाता है तो ये रेफरी के लिए सिग्नल होता है कि उसके साथ मैदान पर नस्लीय दुर्व्यवहार हुआ है। ये फीफा का आधिकारिक एंटी-रेसिज्म जेस्चर होता है। रेफरी द्वारा ‘एक्स’ इशारा देखने के बाद FIFA की तीन-चरणीय भेदभाव-विरोधी (एंटी-रैसिज्म) प्रक्रिया शुरू हो जाती है। जिसमें गंभीर स्थिति होने पर मैच भी रद्द किया जा सकता है।

एंटी-रेसिज्म जेस्चर होने पर रेफरी निर्णय लेता है कि मैच को रोकना है या नहीं। मैच में अगर दूसरी बार ऐसी घटना होती है तो रेफरी मैच को सस्पेंड कर सकता है और दोनों टीमों को ड्रेसिंग रूम में जाने का निर्देश दे सकता है। इसके बाद मैच को रोकने के पीछे की वजह बताई जाती है। वहीं अधिकारियों से सलाह-मशविरा करने के बाद खेल दोबारा शुरू करने पर भी नस्लवादी दुर्व्यवहार जारी रहता है, तो रेफरी मैच को रद्द करने का निर्णय ले सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN