Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/mohra_1781016619792_1781016629604_58ec7ebf-cb20-4ce0-b749-06b163e3ec2c.jpg

आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे जिसकी धुन को पहले रिजेक्ट कर दिया था और जब रिलीज हुआ तो उस गाने ने मोहम्मद रफी को नेशनल अवॉर्ड जिता दिया था।

मोहम्मद रफी एक ऐसे सिंगर थे जो किसी भी गाने में जान डाल देते थे। जब भी कोई संगीतकार किसी गाने को लेकर फंसता तो रफी साहब हमेशा उनके लिए मसीहा बनकर आते थे। अब आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने वाले हैं जिसे किशोर कुमार ने खुद कहा कि इसे रफी साहब गाएंगे। इतना ही नहीं इसी गाने के लिए मोहम्मद रफी को नेशनल अवॉर्ड मिला था।

नेशनल अवॉर्ड जिताने वाला मोहम्मद रफी का गाना

70 का दशक था और उस समय ऐसी अफवाह चलने लगी थी कि रफी साहब का दौर अब खत्म हो चुका है, लेकिन तभी ऐसा गाना रिलीज हुआ जिसने ना सिर्फ इन अफवाह को बंद किया बल्कि रफी साहब को नेशनल अवॉर्ड भी जिताया।

नासिर ने इस गाने को कर दिया था रिजेक्ट

1977 की बात है फिल्म बन रही थी हम किसी से कम नहीं। इसका संगीत आर डी बर्मन हैंडल कर रहे थे जब बर्मन ने नासिर हुस्सैन को अपनी धुन सुनाई तो उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। नासिर ने कहा कि यह कैसा भजन जैसा धुन बनाया है। हमारा हीरो रॉकस्टार है। लेकिन पंचम दा को अपनी इस धुन पर पूरा भरोसा था और उन्होंने नासिर को समझाया कि एक बार इस धुन को मौका दीजिए।

किशोर कुमार हट गए थे इस गाने से पीछे

ऐसा कहा जाता है कि आर डी बर्मन, किशोर कुमार के पास इस गाने के लिए गए थे। लेकिन जब किशोर ने लिरिक्स पढ़े तो उन्होंने फिर पीछा हटने का सोचा। उन्हें लगा कि इस गाने के लिए एक अलग इमोशनल गहराई चाहिए, एक हाई पिच और उन्हें फिर मोहम्मद रफी का ख्याल आया।

किशोर कुमार ने डायरेक्टली आर डी बर्मन और नासिर हुस्सैन को कहा कि वह नहीं गाना गाए पाएंगे। उन्होंने कहा था, ‘यह गाना रफी साहब के लिए है। वह ही इन अक्षरों पर रूह भर सकते हैं।’

रफी ने फिर दी अपनी जादुई अपनी आवाज

मोहम्मद रफी ने जब इस गाने को गाया तो सच में उन्होंने इस गाने में रूह डाल दी थी। इस गाने को बहुत पसंद किया गया था। इतना ही नहीं आज तक यह गाना सबको बहुत पसंद आता है।

गिटारिस्ट से बर्मन की स्पेशल डिमांड

इतना ही नहीं आर डी बर्मन मशहूर गिटारिस्ट भूपिंदर सिंह के पास गए और कहा कि मुझे गाने के शुरुआत में गिटार से एक धक की आवाज चाहिए। भूपिंदर पहले तो हैरान हो गए, लेकिन फिर उन्होंने जब धक की आवाज निकाली तो उसने गाने की शुरुआत को और पावरफुल बना दिया।

क्या हुआ तेरा वादा गाने में तारिक, काजल, किरण और ऋषि कपूर हैं। इसे मोहम्मद रफी ने पूर्निमा के साथ गाया है। वहीं लिरिक्स मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं। फिल्म में ऋषि कपूर, तारिक, काजल, किरण, अमजद खान और जीनत अमान थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN