Home rss business hindi इस हफ्ते ओपन रहे 5 IPO का ग्रे मार्केट में दबदबा, 205...

इस हफ्ते ओपन रहे 5 IPO का ग्रे मार्केट में दबदबा, 205 रुपये तक पहुंचा GMP

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

IPO Updates: इस हफ्ते कई कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। लेकिन इसमें से 5 कंपनियों की ग्रे मार्केट में स्थिति काफी मजबूत है। कुछ कंपनियों का जीएमपी आज 100 रुपये से भी अधिक का है। आइए जानते हैं कि वो 5 कंपनियां कौन-कौन सी हैं?

1-प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ (Pranav Constructions IPO)

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 351.03 करोड़ रुपये का है। आईपीओ कल यानी 7 सितंबर को खुलेगा। प्रणव कंस्ट्रक्शन आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर तक खुला रहेगा। निवेशकों के लिए कंपनी 120 शेयरों का एक लॉट बनाया है। इस आईपीओ का जीएमपी 43 रुपये है।

2- Kanohar Electricals IPO

यह आईपीओ 8 सितंबर को खुलेगा। निवेशकों के पास 10 सितंबर तक दांव लगाने का मौका रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 601 रुपये से 632 रुपये प्रति शेयर तय किया है। वहीं, लॉट साइज 23 शेयरों का है। बता दें, Kanohar Electricals के आईपीओ का साइज 1055.74 करोड़ रुपये का है। आईपीओ में फ्रेश शेयर और ऑफर फार सेल दोनों शामिल है।

ग्रे मार्केट में आज रविवार को यह मेनबोर्ड आईपीओ 205 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

3- Prasol Chemicals IPO

इस आईपीओ का जीएमपी आज 115 रुपये है। जोकि 17 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। यह आईपीओ भी 8 से 10 सितंबर तक ही ओपन रहेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए 643 रुपये से 676 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, 22 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14872 रुपये का दांव लगाना होगा।

Prasol Chemicals IPO का साइज 500 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 80 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी।

4- Karamtara Engineering

9 सितंबर से 11 सितंबर तक आईपीओ ओपन रहेगा। आईपीओ के जरिए यह कंपनी 875 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही है। इस आईपीओ में 675 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर हैं। वहीं, 200 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी होंगे।

Karamtara Engineering आईपीओ का प्राइस बैंड 241 रुपये से 254 रुपये है। बता दें, जीएमपी 55 रुपये है।

5- Rentomojo IPO

इस कंपनी के आईपीओ का साइज 1255 करोड़ रुपये है। आईपीओ के जरिए कंपनी 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। ऑफर फार सेल भी आईपीओ में शामिल किया है। आईपीओ 9 से 11 सितंबर तक खुला रहेगा।

इस मेनबोर्ड आईपीओ का प्राइस बैंड 384 रुपये से 404 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 37 शेयरों का एक लॉट बनाया है। बता दें, ग्रे मार्केट में आईपीओ 155 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN