Home BUSINESS NEWS HINDI इसी महीने 8 तारीख को बाजार में उतरी कंपनी, 200% से ज्यादा...

इसी महीने 8 तारीख को बाजार में उतरी कंपनी, 200% से ज्यादा चढ़ गए कंपनी के शेयर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाजार में उतरने के बाद से मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। IPO प्राइस के मुकाबले मेरिट्रोनिक्स के शेयर दो हफ्ते में 200 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 473.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 23 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 जून को खुला था और यह 3 जून तक ओपन रहा। कंपनी के शेयर 8 जून को बाजार में लिस्ट हुए हैं।

IPO में 149 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ में शेयर का दाम 149 रुपये था। कंपनी के शेयर 8 जून को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 283.10 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के शेयर और उछाल के साथ 297.25 रुपये पर बंद हुए। IPO प्राइस के मुकाबले मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर पहले ही दिन करीब 100 पर्सेंट उछल गए। लिस्टिंग के बाद से इधर कंपनी के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर 24 जून को 473.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। IPO प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 210 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं।

IPO पर लगा था 315 गुना से ज्यादा दांव
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड (Merritronix Limited) के आईपीओ पर टोटल 315.36 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 297.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशक या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 476.59 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 224.91 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर थे।

क्या करती है मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड
मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) कंपनी है। कंपनी डिफेंस, एयरोस्पेस, टेलिकॉम और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए हाई-रिलायबिलिटी, मिशन-क्रिटिकल इलेक्ट्रॉनिक असेंबलीज बनाती है। कंपनी कंपोनेंट सोर्सिंग, पीसीबी असेंबलीज, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स-बिल्डिंग और फिनिश्ड इलेक्ट्रॉनिक्स की डिलीवरी समेत B2B सर्विसेज ऑफर करती है। 31 दिसंबर 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग इकाई में SMT असेंबली के लिए 7,65,000 बोर्ड्स, थ्रू-होल टेक्नोलॉजी (THT) असेंबली के लिए 6,00,000 बोर्ड्स की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी है। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में 57 एंप्लॉयीज थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN