Home मनोरंजन समाचार उडारियां के भोजपुरी वर्जन को मिले 3 मिलियन+ व्यूज, प्यार हो गईल...

उडारियां के भोजपुरी वर्जन को मिले 3 मिलियन+ व्यूज, प्यार हो गईल सुनकर लोग बोले- मस्त बा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/udaarian_1781766664338_1781766664518_09e50754-df23-412e-adcc-73dc9eb95668.jpg

सतिंदर सरताज के फैन हैं तो उनका उडारियां गाना जरूर सुना होगा। इस गाने को जब भोजपुरी स्टाइल में गाया गया तो लोगों ने खूब देखा। आप तक ये वायरल क्लिप पहुंची या नहीं?

सतिंदर सरताज का उडारियां गाना यूट्यूब पर ताबड़तोड़ देखा जाता है। 7 साल में इसके व्यूज 762 मिलियन पहुंच गए हैं। इस गाने का अगर भोजपुरी वर्जन होता तो कैसा होता? यही दिखाने की कोशिश की है आर्टिस्ट मृत्युंजय कुमार ने। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लिप डाली है जिसे 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं नौ हजार के आसपास कमेंट्स हैं। लोगों ने दिल खोलकर तारीफ की है।

मृत्युंजय ने क्या गाया

मृत्युंजय कुमार ने जो रील डाली है, उसमें बोलते हैं, कैसा होता अगर ये पंजाबी गाना भोजपुरी में होता। इसके बाद वह गाते हैं, ‘हो नैन नैन से गुजरिया मिलाइके। गईलु ई कौनो रोगवा लगाइके। गईलु ई कौनो रोगवा लगाइके। आवे चैना ना करार का भईल बा। चैना ना करार का भईल बा। नींद नैना से उड़िए गईल बा। तीर जियरा के पार हो गईल बा कि जबसे दीदार हो गईल। लगता अब प्यार हो गईल। कुछ जादू ते जरूरे हो गईल बा। जादू त जरूरे हो गईल बा। होश रहे नहीं सब खो गईल बा। अब दिल बेकरार हो गईल बा। कि जबसे दीदार हो गईल। लगता अब प्यार हो गईल। आवे चैना ना करार का भईल बा।’

गाने का हिंदी मतलब

गुजरिया नैनों से नैन मिलाकर कौन सा रोग लगा गई हो। पता नहीं क्या हो गया है कि चैन और करार नहीं आ रहा। आंखों से नींद उड़ गई है। तीर दिल के पार हो गया है। जबसे देखा है, अब लगता है कि प्यार हो गया है। दिल बेकरार हो गया है। गाने के बोल भोजपुरी हैं और मृत्युंजय ने म्यूजिक बड़ी लंबी है कहानी मेरे प्यार दी वाला ही रखा है।

लोगों ने तारीफ में क्या लिखा

एक ने दूसरे भोजपुरी गानों से इसकी तुलना करके लिखा है, ढोढ़ी, ब्लाउज, हुक, लहंगा, नहीं-नहीं, भाई ये भोजपुरी नहीं। एक ने लिखा है, बहुत ही सुंदर ऐसे लिरिक्स हो और भोजपुरी गायक तो भोजपुरी महक उठती है। एक और ने लिखा है, भोजपुरी बहुत प्यारी भाषा है और पहले के जमाने में बहुत अच्छे गाने आ चुके हैं। अब लोगों ने वल्गैरिटी में सब कुछ बर्बाद कर दिया है। लंबा समय हो गया, भोजपुरी को अपनी जड़ों में वापस आना चाहिए। कुछ लोगों ने गाने का फुल वर्जन निकालने की डिमांड की है। एक ने लिखा है, भोजपुरी वर्जन मस्त बा।

पॉप्युलर है उडारियां

उडारियां गाने का ओरिजिनल वर्जन यूट्यूब पर काफी पॉप्युलर है। इसके सिंगर सतिंदर सरताज हैं। एल्बम का नाम सीजन ऑफ सरताज है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN