Home मनोरंजन समाचार उर्फी जावेद इस्लाम धर्म छोड़कर बन गईं हिंदू? एक्ट्रेस ने बताया पूरा...

उर्फी जावेद इस्लाम धर्म छोड़कर बन गईं हिंदू? एक्ट्रेस ने बताया पूरा सच

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/uorfi_1782740922362_1782740934092_e515b3a9-e26c-41f1-9967-6b5f6774956f.jpg

उर्फी जावेद को लेकर हाल ही में यह दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने अपना धर्म बदल दिया है। इतना ही नहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपना नाम भी बदल दिया है। लेकिन एक्ट्रेस ने अब पूरा सच बताया है। 

उर्फी जावेद उन सेलेब में से एक हैं जो खुद को ट्रोल करने वालों या किसी भी नेगेटिव कमेंट्स को लेकर जवाब देने से चूकती नहीं हैं। अब उर्फी ने एक जर्नलिस्ट की क्लास लगाई है जिन्होंने वीडियो शेयर कर यह दावा किया कि उर्फी ने अपना नाम और धर्म बदल दिया है। उर्फी ने इसके अलावा उनकी क्लास भी लगाई है।

उर्फी को लेकर क्या कहा और किसने

मीता चौधरी नाम की महिला ने उर्फी जावेद पर एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने कहा कि उर्फी और किसी चीज के लिए नहीं बल्कि आधे नंगे कपड़ों के लिए फेमस हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उर्फी जो पहले मुस्लिम थीं उन्होंने अब अपना धर्म बदल दिया है और अब उनका नाम रीता भार्द्वाज है। वह अब मुस्लिम से हिंदू बन गई हैं।

उर्फी का करारा जवाब

उर्फी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कैसे-कैसे चोमू लोग अपने आप को जर्नलिस्ट बोलते हैं। आंटी प्लीज थोड़ा होमवर्क कर लीजिए। मैंने कभी अपना नाम या धर्म नहीं बदला है। मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करती।’

मैं कपड़ों को लेकर ही नहीं बल्कि शब्दों को लेकर भी नंगी हूं

उर्फी ने आगे कहा, ‘इसके अलावा मैं सिर्फ अपने कपड़ों को लेकर नंगी नहीं होती हूं, मैं अपने शब्दों को लेकर भी नंगी हूं, लेकिन आज मूड नहीं है। इसके अलावा एक बार गूगल करलो कितने शोज मैंने किए हैं उनमें मेरा नाम क्या है। मुझे आपका गंदा मेकअप देखकर शर्म आ गई और आप की जर्नलिज्म पर भी। बुराई करनी है तो करो, बिंदास करो। लेकिन फेक न्यूज मत फैलाओ क्योंकि मैं ऐसा आपके साथ नहीं कर सकती हूं। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता आंटी जी।’

उनको लेकर ज्यादा गंदा नहीं बोल सकती

उर्फी ने आगे फिर कुछ मैसेस के स्क्रीनशॉट शेयर किए जिसमें लिखा था मीता चौधरी आंटी इतनी ट्रिगर हो गई, लेकिन उनके फैक्ट्स बहुत गलत है। वह बोल रही हैं कि मेरे फेक बूब्स नहीं हैं। अब क्योंकि उनका चेहरा लटका हुआ है तो वह मेरे बूब्स से ऑब्सेस हैं। आंटी ने मुझे कुछ मैसेज भेजे हैं जिन्हें मैं अपलोड नहीं कर सकती और अब उन्होंने वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं और मुझे ब्लॉक कर दिया है। देखो, मैं उनको लेकर ज्यादा डिसरिपेक्टफुल नहीं हो सकती क्योंकि वह मेरे दादा जी की तरह दिखती हैं।

उर्फी की प्रोफेशनल लाइफ

उर्फी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट शो द ट्रेटर्स इंडिया में नजर आई थीं जो पिछले साल आया था। इस शो को उर्फी ने जीता था। इसके अलावा उन्होंने शो इंगेज्ड रोका या धोखा भी होस्ट किया था। उर्फी इससे पहले ये रिश्ता क्या कहलाता है, कसौटी जिंदगी की 2 जैसे कई शोज किए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN