Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है’, गोविंदा की कोमल से बढ़ती नजदीकियों...

‘उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है’, गोविंदा की कोमल से बढ़ती नजदीकियों पर भड़कीं सुनीता आहूजा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/10/1200x900/Govinda_and_Komal_1786374397685_1786374403182_a7a9aaac-b4fe-4cd9-8532-6b7a30633e07.jpg

गोविंदा और कोमल का लगातार साथ में स्पॉट किया जाना उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को भी नागवार गुजर रहा है। एक हालिया बातचीत में वह अपने पति पर गुस्सा जाहिर करती नजर आईं।

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर गोविंदा एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनीता आहूजा खुले तौर पर यह कहती नजर आ रही हैं कि उसकी (गोविंदा की) बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। सुनीता आहूजा से जब पूछा गया कि गोविंदा के फैंस उन्हें अब चीटर नंबर वन कह रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया- यह सवाल मैं उनके फैंस से ही पूछना चाहती हूं कि यही बातें जब मैं कहती हूं तो मुझे बुरा-भला कहा जाता है।

सुनीता बोलीं- उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है

जब सुनीता आहूजा से पूछा गया कि गोविंदा सर भी देखे गए हैं कोमल मैम के साथ और फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गई है। तो जवाब में सुनीता आहूजा ने कहा, “एक कहावत सुनी है तुमने कभी? विनाशकाले विपरीत बुद्धि। उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है। इसलिए ये सब करता है वो। क्या कर सकते हैं।” जब सुनीता से पूछा गया कि लोग कमेंट कर रहे हैं कि हीरो नंबर वन चीटर नंबर वन बन गया है। तो उन्होंने कहा, “ये सवाल मुझे गोविंदा के फैंस से पूछना है। क्योंकि जब मैं बोलती हूं ये सब चीजें तो वो मुझे ट्रोल करते हैं।”

सुनीता ने पूछा गोविंदा के फैंस से ये सवाल

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुए रियलिटी शो लॉकअप (सीजन-2) का हिस्सा रहीं सुनीता आहूजा ने कहा, “मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया इस बात का जवाब दें। मुझे मत पूछो! मुझे कोई इंट्रेस्ट भी नहीं है।” बता दें कि गोविंदा पिछले कुछ वक्त से उभरती हुई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अपने एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा फिल्म ‘रूपा’ का प्रमोशन करने के लिए कोमल के साथ नजर आए थे और ये बात उनके ही फैंस को रास नहीं आई थी।

सुनीता ने किए थे ‘लॉकअप’ में कई खुलासे

बता दें कि हाल ही में गोविंदा को उनकी पत्नी सुनीता के बजाय कोमल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों के इस तरह साथ दिखने से मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके अफेयर और डेटिंग की अफवाहों को दोबारा हवा मिल गई। मालूम हो कि सुनीता आहूजा ने लॉकअप-2 में गोविंदा के पुराने अफेयर्स और उनके बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर कई खुलासे किए थे। उनके बयानों के बाद सोशल मीडिया पर लोग गोविंदा को चीटर कहकर ट्रोल करने लगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN