Home खेल समाचार एंसी सोजन ने लंबी कूद में रचा इतिहास, अंजू बॉबी जॉर्ज का...

एंसी सोजन ने लंबी कूद में रचा इतिहास, अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केरल की एंसी सोजन ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड 6.88 मीटर की कूद के साथ तोड़ा।

केरल की लंबी कूद की खिलाड़ी एंसी सोजन ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में शनिवार को लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 25 वर्ष की एंसी ने 6.88 मीटर की कूद लगाई। पेरिस विश्व चैम्पियनशिप 2003 की पदक विजेता अंजू का रिकॉर्ड 6.83 मीटर का था, जो उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक में बनाया था।

एंसी सोजन के इस प्रयास ने उन्हें एशियाई एथलेटिक्स की एलीट श्रेणी में भी पहुंचा दिया है। उनकी 6.88 मीटर की छलांग एशिया के इतिहास की आठवीं सर्वश्रेष्ठ कूद है। इसके साथ ही वह पिछले 22 वर्षों में 6.85 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी एशियाई महिला बन गई हैं।

कौन है एंसी सोजन

एंसी सोजन भारत की उभरती हुई ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं, जिन्होंने महिला लॉन्ग जंप में खुद को देश की बेहतरीन एथलीट के रूप में स्थापित कर लिया है। उनका जन्म 1 मार्च 2001 को त्रिशूर, केरल में हुआ था। एंसी भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व करती हैं, जहां वे चीफ पेटी ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने शानदार प्रगति की है और लॉन्ग जंप में भारत की सबसे भरोसेमंद और लगातार प्रदर्शन करने वाली एथलीटों में शामिल हो गई हैं।

एंसी सोजन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान 2023 के हांगझू एशियन गेम्स में बनाई, जहां 6.63 मीटर की छलांग के साथ उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने इसके बाद 2025 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फिर रजत पदक जीता और 2026 एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN