Home LIFESTYLE NEWS HINDI एक कमजोर पति में ये 5 निशानियाँ दिखती हैं, सिर्फ पत्नी के...

एक कमजोर पति में ये 5 निशानियाँ दिखती हैं, सिर्फ पत्नी के भरोसे चलता है रिश्ता!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

शादी का रिश्ता अच्छा चले इसके लिए दोनों तरफ से एफर्ट जरूरी हैं। लेकिन क्या हो अगर पति कमजोर हो? कमजोर से यहां मतलब ऐसे इंसान से है, जिसका ईगो ही इतना ज्यादा है कि वो पत्नी को बराबरी का दर्जा दे ही ना पाए। ये 5 लक्षण आपको इनमें देखने को मिल जाएंगे।

शादी का रिश्ता कभी भी एकतरफा नहीं होता। अगर एक पार्टनर ही सारे एफर्ट कर रहा है तो ऐसा रिश्ता टॉक्सिक होता है और ज्यादातर मामलों में लंबा चलता भी नहीं है। खासकर हसबैंड कई बार रिलेशन को ले कर थोड़े कम सीरियस हो जाते हैं, जिस वजह से रिश्ते में वो पहले वाली बात नहीं रहती। जरूरी नहीं कि ऐसे पति-पत्नी में रोज लड़ाई होती हो, लेकिन हां ये रिश्ता गंभीर कम होता है। चूंकि आज हम सिर्फ पति की बात कर रहे हैं, तो ये आदतें बता सकती हैं कि वो रिश्ते की जिम्मेदारियों को ले कर गंभीर नहीं हैं। एक कमजोर पति में आपको ये लक्षण बड़ी आसानी से देखने को मिल जाएंगे। ऐसी स्थिति में खुलकर बातचीत करना ज्यादा जरूरी हो जाता है।

हर बात के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराना

कमजोर पति की सबसे बड़ी निशानी होती है कि ये हर चीज के लिए अपनी पत्नी को ही जिम्मेदार ठहराते हैं। तुम बच्चों को नहीं संभालती, तुम से कुछ ठीक नहीं होता या तुम जिम्मेदार नहीं हो; ऐसी बातें इनकी जुबान पर अक्सर बैठी रहती हैं। घर में कुछ भी खराब हुआ तो ये सारा दोष पत्नी पर मढ़ना शुरू कर देते हैं। जबकि एक मजबूत पति हर बात में दोष नहीं ढूंढता, बल्कि समस्या का समाधान ढूंढता है।

पति की भावनाओं को लगातार नजरअंदाज करता है

अगर एक पति अपनी पत्नी की भावनाओं को लगातार नजरअंदाज करता है, तो ये साफ बताता है कि वो रिश्ते को ले कर उतना गंभीर नहीं है। अगर वाइफ अपनी फीलिंग्स शेयर करे और सामने से जवाब आए कि तुम ज्यादा सोचती हो या तुम्हें हर बार में प्रॉब्लम है, तो धीरे-धीरे पत्नी अपनी बातें शेयर करना ही बंद कर देती है। यहां हसबैंड को समझना चाहिए कि आपकी पत्नी हर बार आपसे कोई सॉल्यूशन नहीं चाहती है, बल्कि कई बार सिर्फ प्यार से सुनना भी काफी होता है।

लोगों के सामने पत्नी को नीचा दिखाने वाले

कई पतियों में ये गंदी आदत देखने को मिलती है कि वो अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के सामने अपनी पत्नी का मजाक बनाते हैं या उनकी कमियां गिनाते हैं। एक रिश्ते के लिए इससे घटिया और दुखद बात कुछ नहीं हो सकती कि जिस इंसान के साथ आप पूरी लाइफ बिताने की बातें कर रहे हैं, उसे ही सब के सामने बेइज्जत भी कर रहे हैं। आपके पार्टनर में कई कमियां हो सकती हैं, लेकिन इन्हें लोगों के सामने जाहिर करने की जरूरत नहीं है। अकेले में बात करें और चीजें सुलझाएं।

किसी भी फैसले में पार्टनर को शामिल ना करना

कोई भी रिश्ता तभी अच्छा माना जाता है, जब पार्टनर एक दूसरे को बराबरी की नजर से देखें। लेकिन एक कमजोर पति अपनी पत्नी को हमेशा औरों से और खासकर खुद से नीचे रखता है। बच्चों की पढ़ाई से ले कर घर के खर्च तक, ये सारे फैसले खुद ही करते हैं। इनके लिए अपनी पत्नी की राय मायने ही नहीं रखती। ऐसा रिश्ता अंदर से खोखला होता है।

पत्नी से कभी सॉरी ना बोलना

कई पति सोचते हैं कि अपनी पत्नी को सॉरी बोलने से वो छोटे हो जाएंगे। जबकि अपनी गलती मानना कमजोरी नहीं, बल्कि समझदारी और मैच्योरिटी की निशानी है। अगर आप गलत हैं तो सिर्फ अपने ईगो की वजह से रिश्ता ना खराब करें। आपका एक छोटा सा सॉरी आपकी पत्नी के गिले शिकवे दूर कर सकता है और रिश्ते में आने वाली खटास को बचा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN