Home LIFESTYLE NEWS HINDI एक छोटी सी गलती और सिकुड़ जाती है शिमला मिर्च, जानिए स्टोर...

एक छोटी सी गलती और सिकुड़ जाती है शिमला मिर्च, जानिए स्टोर करने का सही तरीका

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सलाद और रेसिपीज में शिमला मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है। ये एक ऐसी सब्जी है जो ज्यादातर घरों में आसानी से मिल जाएगी। हालांकि इसे सही तरह से स्टोर ना करने पर ये सिकुड़ जाती है। सीखिए स्टोर करने का सही तरीका।

शिमला मिर्च को कच्चा और पकाकर खाया जा सकता है। ये जो हरे, लाल, पीले और नारंगी रंगों में मिलती है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है इसलिए इसे सलाद, सब्जी, नूडल्स, पिज्जा और तंदूरी आइटम में यूज कर सकते हैं। शिमला मिर्च विटामिन सी और ए से भरपूर होती हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए ये इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार होती हैं। ज्यादातर घरों में ये सब्जी आसानी से मिल जाती है, लेकिन इसके साथ एक ही समस्या होती है। दरअसल, शिमला मिर्च को फ्रिज में रखने पर वह सिकुड़ जाती हैं और ऐसा इसे सही से स्टोर ना करने की वजह से होता है। शिमला मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए यहां सीखें स्टोर करने का सही तरीका।

शिमला मिर्च को कैसे करें स्टोर

सबसे पहलें ये काम- अपनी सब्जियों को फ्रेश रखने के लिए सब्जीवाले बार-बार पानी का छिड़काव करत रहते हैं। इसलिए शिमला मिर्च को धर पर लाने के बाद सबसे पहले साफ पानी से धो लें। अच्छी तरह से धोने के बाद एक पेपर टॉवल की मदद से इसे सुखा लें।

टिशू पेपर का करें यूज- शिमला मिर्च को स्टोर करने के लिए मॉइश्चर से बचाए रखना जरूरी है। इसलिए इसे पूरी तरह सुखाने के लिए टिशू पेपर की मदद लें। टिशू पपेर शिमला मिर्च में मौजूद एक्सट्रा मॉइश्चर को सोख लेता है। जिससे ये लंबे समय तक फ्रेश बने रहते हैं।

जिपर बैग में रखें- शिमाला मिर्च को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए जिपर बैग की मदद लें। इसके लिए सबसे पहले जिपर बैग में एक टिशू बिछाएं। फिर इसें शिला मिर्च को रखें। और ऊपर से एक टिशू पेपर औप रख दें।

जरूर करें ये एक काम- जिपर बैग पूरी तरह से बंद वाला है तो कैंची से उसमें कुछ छेद कर दें। इसके अलावा फ्रिज के वेजिटेबल क्रिस्पर ड्रॉअर में इन्हें स्टोर करें।

बची हुई का क्या करें- कई बार बहुत कम मात्रा में शिमला मिर्च की जरूरत होती है। ऐसे में इसे गलत तरह से स्टोर करने पर ये काली पड़ सकती हैं। इसलिए कटी हुई शिमला मिर्च को एयरटाइट कंटेनर में रखें। इस रखी हुई शिमला मिर्च को 2–3 दिनों के अंदर इस्तेमाल करें।

इन चीजों से रखें दूर- शिमला मिर्च को लंबे समय तक फ्रेश स्टोर करने के लिए इन्हें टमाटर, केला और सेब से दूर रखें। ये चीजें एथिलीन गैस छोड़ती हैं जिससे चीजें जल्दी सड़ सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN