Home rss business hindi एक महीने में 5% गिरा निफ्टी, फिर से 25000 अंक तक जाएगा...

एक महीने में 5% गिरा निफ्टी, फिर से 25000 अंक तक जाएगा इंडेक्स?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वैसे तो शेयर बाजार शुक्रवार को रिकवरी मोड में था लेकिन एक महीने की अवधि में निफ्टी इंडेक्स लगभग 5% गिर गया है। निफ्टी फिलहाल करीब 23,100 अंक के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि निफ्टी इस साल 25,000 अंक के स्तर को फिर से हासिल कर सकता है। बता दें कि निफ्टी ने जनवरी में 26,373 अंक का रिकॉर्ड हाई बनाया था। इस लिहाज से मौजूदा स्तर से 25,000 अंक तक की वापसी किसी नए रिकॉर्ड की बजाय पहले टूट चुके स्तर की ओर रिकवरी होगी। जनवरी के शिखर से इंडेक्स अब तक 3200 अंक से ज्यादा यानी 12 फीसदी से अधिक नीचे आ चुका है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दरअसल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, रुपये में कमजोरी, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और अमेरिका-ईरान तनाव ने बाजार की धारणा पर असर डाला है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, “जियो टेंशन के माहौल में निवेशकों ने US-ईरान संघर्ष और फिर से डिप्लोमैटिक बातचीत की संभावनाओं के संकेतों के लिए UN जनरल असेंबली की कार्यवाही पर बारीकी से नजर रखी। इसके साथ ही अमेरिका-चीन बातचीत में हो रही हलचल पर भी नजर बनाए रखी। हालांकि कच्चे तेल की कीमतें हफ्ते के आखिर में कम रहीं लेकिन ज्यादा उतार-चढ़ाव ने महंगाई की चिंताओं को बनाए रखा, जिससे बाजार के सेंटीमेंट पर असर पड़ा।”

मार्केट एनालिस्ट मयंक जैन ने भारतीय इक्विटी पर दबाव के लगातार कारणों के तौर पर ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल टेंशन और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारत के लिए खास तौर पर अहम हैं क्योंकि भारत आयातित तेल पर निर्भर है। जैन ने कहा, “भारत जैसी आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्था के लिए कच्चे तेल की ऊंची कीमतें एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं। इससे महंगाई, घरेलू मुद्रा के स्तर और बाजार की कुल धारणा पर अल्पकालिक दबाव बढ़ रहा है।”

अगली तेजी की वजह क्या हो सकती है?

निफ्टी 50 इस साल 25,000 के स्तर को फिर से हासिल कर सकता है लेकिन इस स्तर तक पहुंचने का रास्ता केवल घरेलू तेजी पर नहीं बल्कि वैश्विक मैक्रो-इकोनॉमिक स्थितियों, विदेशी निवेशकों के निवेश और कॉर्पोरेट कमाई जैसे कारकों पर निर्भर करेगा। निफ्टी इस साल 25,000 का स्तर हासिल कर सकता है। बाजार विशेषज्ञ विनीत बोलिंजकर के मुताबिक, निफ्टी के लिए इस साल 25,000 का स्तर हासिल करना संभव है। उनका कहना है कि इंडेक्स पहले ही 26,373 का रिकॉर्ड हाई बना चुका है, इसलिए 25,000 तक पहुंचना पुराने स्तर की ओर वापसी होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN