Home LIFESTYLE NEWS HINDI एक लिपस्टिक से बनाएं 2 कलर के लिप शेड, बड़े काम का...

एक लिपस्टिक से बनाएं 2 कलर के लिप शेड, बड़े काम का है ये हैक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Lipstick Hack: एक कलर की लिपस्टिक से बड़े ही स्मार्ट तरीके से आप दो कलर के लिप शेड तैयार कर सकती हैं। इंस्टा पर कई सारे हैक मिल जाते हैं। जिसमे से ये हैक आपके पैसे बचा सकता है।

मेकअप की वैनिटी में जरूरी नहीं कि आपके पास सबकुछ हो, जैसे लिपस्टिक के ढेर सारे शेड्स। वैसे तो पिंक के कुछ शेड आपको हर लड़की के पास मिल जाएंगे। लेकिन कभी ऐसा हो जाए कि आपको ब्लू या ग्रीन जैसे किसी खास कलर के साथ मैच करने के लिए पिंक कलर की लिपस्टिक की जरूरत हो और पास में ऐसा शेड ना रहे तो क्या करेंगी? ऐसे में ये छोटा सा जुगाड़ या हैक आपके काम को आसान बना देगा और मनचाहे कलर का शेड मिल जाएगा।

पिंक लिपस्टिक घर में बनाने का हैक

अगर आपके पास पिंक लिपस्टिक नहीं है और आप पिंक शेड होंठों के लिए चाहती हैं तो बस इस सिंपल से हैक को नोट कर लें। वैसे लिपस्टिक के कई शेड बनाने के लिए आप इस तरह के सिंपल एंड यूजफुल हैक ट्राई कर सकते हैं।

पहला हैक

मेकअप बॉक्स में रेड कलर की लिपस्टिक तो जरूर होगी। अक्सर मैरिड लेडीज एक ब्राइट रेड कलर जरूर रखती हैं। बस इस रेड लिपस्टिक को होंठो पर लगाएं और ऊपर से थोड़ा सा फाउंडेशन लेकर डैब-डैब करके लगा लें। फिर अच्छी तरह से स्मज करें। ऐसा करने से आपकी रेड कलर की लिपस्टिक गुलाबी रंग में कन्वर्ट हो जाएगी। अब ये गुलाबी कलर आपकी रेड लिपस्टिक के शेड पर भी डिपेंड करता है। लेकिन ब्राइट शेड के कलर से आप स्मार्टली लाइट कलर शेड आसानी से बना सकती हैं।

दूसरा हैक

इसी तरह से आप मरून शेड की लिपस्टिक के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। मरून शेड की लिपस्टिक पर जब आप फाउंडेशन लगाती हैं तो इसका शेड लाइट हो जाता है और आप पेस्टल लिप शेड तैयार कर सकती हैं। तो अलग से आपको लाइट शेड की लिपस्टिक खरीदने की जरूरत नहीं।

लिपस्टिक ना हो तो क्या करें

अगर आपके पास पिंक लिपस्टिक नहीं है तो बस आप आई शैडो का पिंक शेड लें। थोड़ा सा ब्रश की मदद से किसी कटोरी या पैलेट पर निकाल लें। फिर इसमे पेट्रोलियम जेली या फिर लिप बाम को मिक्स करें। लिप बाम को मिक्स करने से ज्यादा बेहतर और लंबे टाइम तक स्टे रहने वाली लिपस्टिक बनकर तैयार हो जाएगी। तो अगली बार जब आपके पास किसी खास कलर की लिपस्टिक का शेड ना हो तो इन दो हैक्स की मदद से मनचाहे कलर बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये हैक आपके पैसे भी बचाएगा और हर शेड की महंगी लिपस्टिक खरीदने के पैसे भी बर्बाद होने से बचेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN