Home rss business hindi एक शेयर को 10 टुकड़ों में बांटेगी यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट से...

एक शेयर को 10 टुकड़ों में बांटेगी यह कंपनी, रिकॉर्ड डेट से पहले खरीदने की होड़

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Midwest Energy stock split: अगर आपके पोर्टफोलियो में मिडवेस्ट एनर्जी लिमिटेड के शेयर हैं तो ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल, हाल ही में कंपनी की स्टॉक स्प्लिट के रिकॉर्ड डेट का ऐलान हो चुका है। इसकी रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते तय की गई है। इससे पहले शुक्रवार को मिडवेस्ट एनर्जी का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ। बता दें कि पिछले दो साल में इस शेयर ने 5233% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 5,900 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 1,989.05 रुपये है।

मिडवेस्ट एनर्जी स्टॉक स्प्लिट

दरअसल, कंपनी ने 1:10 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति इक्विटी शेयर 10 रुपये की फेस वैल्यू को घटाकर 1 रुपये प्रति इक्विटी शेयर करने के लिए सब-डिविजन/स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी थी। इसका मतलब है कि 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर को 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले दस इक्विटी शेयरों में बांटा जाएगा। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने को 25 सितंबर (शुक्रवार) को रिकॉर्ड डेट के तौर पर तय किया है। इसका मतलब है कि इस कॉर्पोरेट एक्शन के लिए पात्र होने के लिए निवेशकों के पास रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर होने चाहिए।

शेयर परफॉर्मेंस

मिडवेस्ट एनर्जी लिमिटेड के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 3496.55 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 3608.90 रुपये तक जा पहुंचा। यह शेयर शुक्रवार को BSE पर 1.01% बढ़कर ₹3,531.7 प्रति शेयर पर बंद हुआ। इस शेयर ने दो साल में लगभग 5233.28% और तीन साल में 10,608.61% का जबरदस्त रिटर्न है।

अगर किसी निवेशक ने दो साल पहले इस स्टॉक में लगभग ₹10,000 लगाए होते तो आज यानी 18 सितंबर को उनका निवेश बढ़कर ₹5,33,328 हो गया होता। मिडवेस्ट एनर्जी का स्टॉक 18 सितंबर, 2024 को ₹67 प्रति शेयर के आसपास था।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

मिडवेस्ट एनर्जी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने ₹3.15 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में यह ₹22 लाख था। जून तिमाही के दौरान कंपनी का नेट रेवेन्यू ₹4.63 करोड़ रहा जबकि FY26 की मार्च तिमाही में यह ₹4.10 करोड़ था। FY27 की सितंबर तिमाही में कंपनी की अर्निंग्स पर शेयर (EPS) ₹2.43 प्रति शेयर रही जबकि Q4FY26 में यह ₹0.20 थी। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो 58.45 फीसदी हिस्सेदारी प्रमोटर के पास है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग 41.55 फीसदी की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN