Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- बीते शुक्रवार को स्विगी का शेयर 2% की बढ़त के साथ 234.05 रुपये पर बंद हुआ
- हाल ही में घरेलू ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स ने स्विगी के शेयर को ‘बाय’ की रेटिंग दी है
Swiggy share price: ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी के शेयर लंबे समय से दबाव में हैं। बीते शुक्रवार को यह शेयर अपने 52 हफ्ते के नए लो को टच किया। एक साल की अवधि में यह शेयर 50 पर्सेंट सस्ता हुआ है। हालांकि, ब्रोकरेज लॉन्ग टर्म में इस शेयर को लेकर बुलिश हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि यह शेयर मुनाफा दे सकता है। आइए डिटेल में शेयर टारगेट प्राइस को जान लेते हैं।
शेयर का परफॉर्मेंस
बीते शुक्रवार को स्विगी का शेयर 2% की बढ़त के साथ 234.05 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, इंट्रा-डे के दौरान शेयर 228.50 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। शेयर की क्लोजिंग कीमत अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर (460 रुपये) से 49% नीचे है। इस शेयर में पिछले 1 महीने के दौरान करीब 13%, 3 महीनों में 14%, 6 महीनों में 16% और पिछले 1 साल में लगभग 50% की गिरावट आई है।
ब्रोकरेज का अनुमान
हाल ही में घरेलू ब्रोकरेज फर्म ‘आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स’ ने स्विगी के शेयर को ‘बाय’ (खरीदने) की रेटिंग दी है। उन्होंने 310 रुपये का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है, जिसका मतलब है कि इसमें 32% से ज्यादा की तेजी आ सकती है। हालांकि, टेक्निकल एनालिस्ट जिगर एस. पटेल ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
आनंद राठी का कहना है कि स्विगी अब एक ऐसे दौर से आगे बढ़ रही है, जहां ग्रोथ हासिल करने के लिए मुनाफे से समझौता करना पड़ता था। अब कंपनी ऐसे दौर की ओर बढ़ रही है, जहां ग्रोथ से कमाई (अर्निंग्स) को भी बढ़ावा मिल सकता है। ब्रोकरेज ने ‘कॉन्ट्रीब्यूशन मार्जिन’ में आए सुधार पर जोर दिया है। आनंद राठी ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा, “मुख्य फूड डिलीवरी सेगमेंट मुनाफे का मुख्य स्रोत बना हुआ है। ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू में साल-दर-साल (YoY) लगभग 17.4% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है।”
ब्रोकरेज का यह भी अनुमान है कि फूड डिलीवरी से मिलने वाला कैश फ्लो और ट्रेजरी इनकम, FY28 या FY29 की पहली छमाही तक क्विक कॉमर्स से होने वाले ऑपरेशनल नुकसान की भरपाई कर देगी। रिपोर्ट के अनुसार FY27 की पहली तिमाही में स्विगी के पास लगभग 140 अरब रुपये का कैश बैलेंस था। हालांकि, ब्रोकरेज ने कुछ प्रमुख जोखिमों की ओर भी इशारा किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा और खपत में सुस्ती के कारण फूड डिलीवरी की ग्रोथ में सुस्ती आई है। स्विगी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 2,62,28,51,359 शेयर या 95.02 फीसदी हिस्सेदारी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




