Home मनोरंजन समाचार एक्टर जिसने एक ही फिल्म में किए 165 रोल, क्लाइमैक्स में बहाई...

एक्टर जिसने एक ही फिल्म में किए 165 रोल, क्लाइमैक्स में बहाई 12.5 लाख लीटर चॉकलेट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/03/1200x900/Oompla_1785768802964_1785768823416_77004822-4881-4fe5-99a2-e0bb8047dcef.jpg

आपने किसी फिल्म में एक्टर्स के डबल या ट्रिपल रोल करने की बात सुनी होगी। साउथ के कुछ एक्टर्स तो एक मूवी में 10-10 रोल भी कर चुके हैं। लेकिन आज जानिए एक ऐसे एक्टर के बारे में, जो एक ही मूवी में 165 रोल्स कर चुका है।

चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री मूवी में दीप रॉय ने ऊम्प्ला वूम्प्लाज के एक दो नहीं बल्कि कुल 165 किरदार निभाकर रिकॉर्ड बना दिया था। दिलचस्प बात यह है कि हर रोल के लिए उन्हें अलग-अलग सीन करने थे।

आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने एक ही फिल्म में 165 किरदार निभाए थे। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। एक ही फिल्म में कुल 165 कैरेक्टर्स प्ले करने वाले यह एक्टर थे मिस्टर दीप रॉय। अब सवाल यह उठता है कि इतना बड़ा नंबर सुनकर लगता है कि फिल्म में सिर्फ वही थे, जैसे फिल्म का हर रोल उन्होंने अकेले ही कर डाला हो। मजेदार बात यह है कि ऐसा नहीं था। तो फिर यह पूरा माजरा क्या है? आखिर क्यों दीप को इस फिल्म में इतने सारे किरदार करने पड़े और इसमें उन्हें क्या चुनौतियां फेस करनी पड़ीं? चलिए जानते हैं।

क्यों करने पड़े थे 165 किरदार?

किस्सा साल 2005 में आई फिल्म ‘चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री’ का है, जब डायरेक्टर ने साल 1971 में आए इसी फिल्म के एक वर्जन के मुकाबले यह महसूस किया कि वह दीप रॉय जैसे दिखने वाले अन्य बहुत ज्यादा एक्टर्स नहीं तलाश पा रहे हैं। काफी मशक्कत के बाद निर्देशक की यह चुनौती एक्टर दीप रॉय ने ही आसान करने का तय किया, लेकिन इसके लिए उन्होंने अपना सिरदर्द बहुत ज्यादा बढ़ा लिया। क्योंकि अब इस फिल्म में उन्हें ही टोटल 165 ‘ऊम्प्ला लूम्प्ला’ (बौने किरदार) का रोल करना था।

कैसे शूट किए गए इतने सारे किरदार?

दीप इतने सारे किरदार करने को तैयार तो हो गए, लेकिन आखिर उन्होंने इसे किया कैसे? डायरेक्टर ने एक ही फ्रेम में इतने सारे बौनों को एक साथ दिखाने के लिए दीप को अलग-अलग किरदारों में शूट किया जा और फिर उन्हें एक ही फ्रेम में कंपाइल किया। ऐसा फिल्म में कई बार किया गया, और भले ही ये सभी किरदार एक जैसे दिखते थे, लेकिन सभी के हाव-भाव और उनकी हरकतें अलग-अलग रहने वाली थीं। इसलिए दीप रॉय के लिए यह बिलकुल भी आसान नहीं था। डबल रोल सुना होगा, लेकिन दीप ने 165 रोल खुद किए थे।

सीन जिसके लिए बहाई 12.5 लाख लीटर चॉकलेट

फिल्म का एक चॉकलेट रिवर वाला सीन है जो कि इस मूवी का काफी पॉपुलर सीन माना जाता है। इस सीन के बारे में कम लोगों को पता है कि यह सीन करने के लिए मेकर्स ने टोटल 12.5 लाख लीटर चॉकलेट पानी की तरह बहाई थी। अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर एन्जॉय कर सकते हैं। इस फिल्म की आईएमडीबी पर रेटिंग 6.7 है और यह मूवी खासतौर पर बच्चों में काफी लोकप्रिय है। हालांकि इसकी कहानी इतनी तार्किक है कि बड़ों को भी यह पसंद आती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN