Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार एक्ट्रेस ने अपने एडल्ट कंटेंट को बताया ‘देश की सेवा’, बोली- मेरे...

एक्ट्रेस ने अपने एडल्ट कंटेंट को बताया ‘देश की सेवा’, बोली- मेरे एरोटिक वीडियोज बहुत…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/05/1200x900/poonam_pandey_05_09_1788599905080_1585e8d2-2b0f-42d7-a911-bc10e389bac9_1788599909145_49b1408c-eaa7-4b93-a664-a73d6342326b_a10c5b83-4146-4cc2-ba87-065714d7046b_9e546015-027a-4299-99e9-3b8e89d1a8fb.png

अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों वाली एक्ट्रेस ने एक और हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने अपने एडल्ट कंटेंट को देश की सेवा बताया है।

सोशल मीडिया और फिल्मों में अपने एडल्ट कंटेंट की वजह से जानी जाने वाली एक्ट्रेस ने एक हैरान करने वाला बयान दिया है। उन्होंने अपने एडल्ट कंटेंट को देश की सेवा बताया है। उनका कहना है कि भारत में वेश्यावृत्ति को लीगल करना चाहिए। एक्ट्रेस का मानना है कि अगर वेश्यावृत्ति लीगल हो जाएगी तो क्राइम रेट घट जाएगा।

पूनम पांडे बोलीं- वेश्यावृत्ति लीगल करने से कम हो जाएगा क्राइम

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनका नाम है पूनम पांडे। पूनम पांडे अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में आ जाती हैं। अब RVCJ मूवीज से खास बातचीत में पूनम पांडे ने कहा- भारत में वेश्यावृत्ति लीगल कर देना चाहिए। समझिए इस बात को, देखिएगा क्राइम रेट्स कितने नीचे हो जाएंगे, खासकर महिलाओं के खिलाफ क्राइम बहुत ज्यादा कम हो जाएगा क्योंकि बहुत सारे आदमी हैं जो बहुत चिढ़े हुए हैं, वैसे ही उनकी हालत खराब होती है, काम पर जाना, ये करना-वो करना। लोग समझते नहीं हैं कि कहां जाएं, क्या करें।

अपने एरोटिक वीडियो को बताया देश की सेवा

अपने एरोटिक वीडियो के बारे में भी पूनम पांडे ने बात की। उन्होंने कहा, “मेरे एरोटिक वीडियोज, जिस लेवल पर मैंने चीजें की हैं, एरोटिक वीडियोज, मुझे लगता है कि उन्हें बहुत खूबसूरती से शूट किया गया है। मुझे पता है उन्हें खूबसूरती से शूट किया गया है और वो देश और दुनिया की महान सेवा कर रहे हैं।

पूनम पांडे ने की समय रैना की तारीफ

इस बातचीत के दौरान पूनम पांडे ने समय रैना की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो बहुत मस्त बंदा है। सब जानते हैं कि उसका सेंस ऑफ ह्यूमर कितना अच्छा है। पूनम पांडे ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि समय रैना को खुद भी पता है कि वो कितने बड़े हैं। पूनम पांडे ने बताया कि वो और समय वॉइस नोट-वॉइस नोट खेलते रहते हैं। इसके बाद पूनम ने समय का एक वॉइस नोट भी सुनाया।

पूनम पांडे ने सुनाया कॉमेडियन का वॉइस नोट

पूनम ने बताया कि उनके डिजाइनर फ्रेंड ने पूनम पांडे से कहा कि क्या वो समय रैना को उनके डिजाइन किए हुए कपड़े दिखा सकती हैं। पूनम ने जब समय को कपड़े दिखाए तो समय रैना ने वॉइस नोट में कहा- ये कपड़े मेरे लिए हैं या मेरी मम्मी के लिए हैं?

पूनम के बयान पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

पूनम पांडे के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- ये भारतीय फैमिली कल्चर को खत्म करना चाहती है, इसको इग्नोर करो। एक दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ये अपने परिवार को इस तरह की सर्विस करने के लिए कहेगी? एक तीसरे यूजर ने लिखा- इसको गंभीरता से लेता कौन है?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN