Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/Screenshot_2026-09-19_111127_1789796509720_XIfw_1789796513719_DXN0_8ef6ffba-55f3-45d4-8e7b-d40d18014990_FDNz.pngडायरेक्टर एटली ने हाल में बताया कि जब तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलपति विजय को पता चला कि वो शाहरुख खान के साथ फिल्म बना रहे हैं, इस पर उनका रिएक्शन कैसा था?
शाहरुख खान को उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘जवान’ देने वाले डायरेक्टर एटली ने हाल में इस बारे में बात की। डायरेक्टर ने तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलपति विजय का भी शुक्रियादा किया। उन्होंने कहा कि वो आज कुछ भी है उनकी मेहनत और उनके अन्ना विजय से मिले सपोर्ट की वजह से हैं। एटली ने उस दिन को भी याद किया जब शाहरुख खान उनके ऑफिस में आए थे और विजय का फिल्म जवान को लेकर क्या रिएक्शन था।
एटली ने अपने अनुभव किए शेयर
फिल्ममेकर एटली हाल में विजय सेतुपति की आने वाली फिल्म बठ्था (Baththa) के ऑडियो लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु के सीएम सुपरस्टार C जोसफ विजय के बारे में बात की। एटली ने कहा, ‘जो शर्ट, पैंट और घड़ी मैंने आज पहनी हुई है, ये मैंने अपनी कड़ी मेहनत से कमाई है। लेकिन मुझे ये भी लगता है कि ये मेरे अन्ना, थलपति विजय की वजह से है। उनके बिना ऐसा हो पाना मुमकिन ही नहीं था।
एटली ने की सीएम विजय की तारीफ
एटली ने आगे कहा कि साल 2013 में आई उनकी दूसरी फिल्म राजा रानी में उन्हें फेमस कर दिया, इसके लिए भगवान, पेरेंट्स और वाइफ का शुक्रिया। उन्होंने कहा, ‘मैं फेमस था, मैं अच्छा कर रहा था। लेकिन फिर एक आदमी ने मुझे बार-बार जिंदगी दी।’ यहां एटली ने थलपति विजय के साथ उनकी साल 2016 में आई फिल्म ‘Theri’, 2017 में आई Mersal 2019 में आई फिल्म Bigil में एक्टर डायरेक्टर की जोड़ी ने साथ में काम किया था।
शाहरुख खान के साथ जवान करने पर ऐसा था सीएम विजय का रिएक्शन
आगे एटली ने शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान का भी जिक्र किया। एटली ने कहा, ‘जब शाहरुख खान सर मेरे ऑफिस आए थे, हमारी मीटिंग हुई। तब उन्होंने (विजय) ने कहा मुझे नहीं पता तुम इसे कैसे संभालोगे, मेरे आगे पीछे घूमना बंद करो और प्लीज जाओ ये फिल्म बनाओ’ ये तुम्हारा करियर बदल देगी। मेरी जिंदगी बदल गई, मैं बहुत शुक्रगुजार हूं विजय अन्ना का।’ एटली ने ये भी कहा कि वो अक्सर विजय अन्ना के बारे में बात करते हैं तो लोगों को लगता है कि मुझे शायद उनके साथ अगली फिल्म करनी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे उनके साथ अगली फिल्म नहीं मिलेगी, अब वो सीएम बन गए हैं। लेकिन वो हमेशा मेरे भाई रहेंगे।
एटली ने विजय के सीएम बनने पर कहा…
फिल्ममेकर एटली ने विजय के सीएम बनने पर कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए राजनीति में मजबूत आधार बन गया है। उन्होंने कहा कि मैं पिछली पीढ़ी से हूं, मैंने कभी विधानसभा के सेशन नहीं देखे। लेकिन अब 5 साल का बच्चा भी विधानसभा का काम देखता है। मुझे लगता है कि विजय अन्ना आने वाली एक मजबूत पीढ़ी तैयार कर रहे हैं।
एटली की फिल्म राका का इंतजार
वर्क फ्रंट की बात करें तो जवान के बाद अब डायरेक्टर अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म राका की शूटिंग में बिजी हैं। ऑडियंस इस फिल्म का इंतजार कर रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




