Home BUSINESS NEWS HINDI एयरटेल मनी ने शुरू किया नया कारोबार, IPO की तैयारी में है...

एयरटेल मनी ने शुरू किया नया कारोबार, IPO की तैयारी में है कंपनी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारती एयरटेल की नॉन-बैंकिंग फाइनेंसिंग कंपनी एयरटेल मनी (Airtel Money IPO) के आईपीओ की लॉन्चिंग होने वाली है। इससे पहले, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से कंपनी को बड़ी खुशखबरी मिली है। दरअसल, एयरटेल मनी ने रिजर्व बैंक से लाइसेंस मिलने के बाद अपना कमर्शियल कामकाज शुरू कर दिया है। भारती एयरटेल ने बुधवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि एयरटेल मनी के पास RBI से रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मिला है। यह सर्टिफिकेट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट, 1934 के सेक्शन 45 IA के तहत जारी किया गया है। कंपनी ने कहा कि RBI से मिले रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के आधार पर एयरटेल मनी ने ‘टाइप II नॉन-डिपॉजिट एक्सेप्टिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी’ के तौर पर अपना कमर्शियल कामकाज शुरू कर दिया है।

क्या कहा रिजर्व बैंक ने?

हालांकि, रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि आरबीआई कंपनी की फाइनेंशियल मजबूती की मौजूदा स्थिति, कंपनी के बयानों या दावों की सच्चाई, कंपनी की राय या कंपनी द्वारा डिपॉजिट की वापसी/देनदारियों के भुगतान के बारे में कोई जिम्मेदारी या गारंटी नहीं लेता है। बता दें कि भारती एयरटेल ने फरवरी में अपनी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के लिए योजनाओं का ऐलान किया था और कहा था कि इस सब्सिडियरी में अगले कुछ सालों में 20,000 करोड़ रुपये की पूंजी लगाई जाएगी। कंपनी ने कहा था कि एयरटेल 70 प्रतिशत हिस्सा देगी और प्रमोटर ग्रुप, भारती एंटरप्राइजेज के जरिए बाकी 30 प्रतिशत हिस्सा लाएगा।

कब तक आ सकता है आईपीओ?

एयरटेल मनी के आईपीओ की बात करें तो साल 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है। इसका मतलब है कि दिसंबर तक आईपीओ लॉन्च होने की उम्मीद है। ब्रोकरेज CLSA की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 10 बिलियन डॉलर के संभावित वैल्यूएशन (जो 2021 के मुकाबले चार गुना ज्यादा है) पर 2 बिलियन डॉलर जुटा सकती है। यह एयरटेल अफ्रीका के मार्केट कैप का 60 प्रतिशत है।

CLSA ने कहा कि सब्सक्राइबर की संख्या के मामले में इस फाइनेंशियल ईयर में एयरटेल मनी का कस्टमर बेस सालाना आधार पर 21% बढ़कर 54 मिलियन यूजर्स तक पहुंच गया। इसका एबिटा मार्जिन 50.8% रहा, जो एयरटेल अफ्रीका के कुल 49.3% मार्जिन से अधिक है। CLSA का मानना ​​है कि यह ग्रोथ की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।

एयरटेल अफ्रीका के कुल 184 मिलियन मोबाइल सब्सक्राइबर्स में से एयरटेल मनी का इस्तेमाल करने वालों की संख्या अभी 29% ही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि नाइजीरिया में अभी इसका विस्तार होना बाकी है। एयरटेल मनी का कस्टमर बेस सालाना आधार पर 21.3 प्रतिशत बढ़कर 5.41 करोड़ हो गया जबकि लेनदेन करने वाले ग्राहकों की संख्या वित्त वर्ष 2025-26 में 74 प्रतिशत बढ़ी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN