Home rss world hindi एलन मस्क USA में राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ सकते, फिर हर...

एलन मस्क USA में राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ सकते, फिर हर अमेरिकी बच्चे को शेयर देने का ऐलान क्यों?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी व्यापारी एलन मस्क ने संसदीय चुनाव के प्रचार के बीच यह ऐलान करके सनसनी फैला दी है कि वह अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को सैटेलाइट कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर देंगे। इसका एक शेयर करीब 14 हजार रुपये का है।

धरती के सबसे अमीर आदमी, इकलौते खरबपति और अमेरिका के आक्रामक व्यापारी एलन मस्क ने अमेरिका में संसदीय चुनावों के प्रचार के बीच अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को अपनी कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर देने का ऐलान करके सनसनी मचा दी है। सैटेलाइट और रॉकेट की प्राइवेट कंपनी स्पेसएक्स का एक शेयर अभी 150 अमेरिकी डॉलर के आस-पास चल रहा है, जिसे भारत में करीब 14 हजार रुपये माना जा सकता है। अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के करीब 7.30 करोड़ बच्चे हैं। अमेरिकी बच्चों को स्पेसएक्स का एक शेयर देने से एलन मस्क की निजी संपत्ति में अधिक से अधिक सवा फीसदी की कमी आएगी। इसी साल जून में स्पेसएक्स के शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति बने थे।

स्पेसएक्स का वैल्यूएशन 2 ट्रिलियन डॉलर यानी 2 खरब डॉलर के ऊपर चल रहा है। इस कंपनी में एलन मस्क की सीधी 38 फीसदी और सब मिलाकर 48 परसेंट हिस्सेदारी है। स्पेसएक्स के शेयर पर सवार होकर ही मस्क खरबपति बने थे। मस्क के पास स्पेसएक्स के अलावा टेस्ला, स्पेसएक्स एआई, स्टारलिंक जैसी और कंपनियां भी हैं, जिनका अलग वैल्यूएशन 2 खरब डॉलर के आसपास है। अकेले टेस्ला 1.50 खरब डॉलर के वैल्यूएशन पर है। मालिकाना हक और शेयर हिस्सेदारी से मस्क की निजी संपत्ति करीब 1 खरब डॉलर बनती है। मस्क के अलावा अमेजन वाले जेफ बेजोस, गूगल के लैरी पेग व सर्गेई ब्रिन और डेल टेक्नोलॉजी के माइकल डेल के दुनिया के सबसे अमीर टॉप 5 लोगों में शामिल हैं, लेकिन बाकी 4 में किसी भी 3 अरबपति की संपत्तियां मिलाने के बाद भी मस्क उन तीनों की कुल संपत्ति से आगे हैं।

एलन मस्क का बड़ा ऐलान! 2027 में अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा SpaceX का 1 शेयर?

एलन मस्क फिलहाल रिपब्लिकन पार्टी के करीब दिखते हैं और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नजदीकी हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में पैदा होने के कारण वह अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। ऐसे में 2028 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले और 3 नवंबर को 2026 के संसदीय चुनाव के प्रचार के दौरान हर अमेरिकी बच्चे को शेयर देने के मस्क के ऐलान के कारण को लेकर अटकलें चल रही हैं। मस्क ने संसदीय चुनाव में रिपब्लिकन नेताओं को अब तक 27 करोड़ डॉलर (2600 करोड़ रुपये से ज्यादा) का चंदा दे दिया है। मस्क के ऐलान का चुनाव या राजनीतिक महत्वाकांक्षा से लेना-देना नहीं है। इसे रोजगार और बाजार में हलचल मचाने वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर पर देश और समाज के लिए कुछ करने के दबाव के तौर पर देखा जा रहा है। एलन मस्क से पहले उनकी कंपनी स्पेसएक्स की ही प्रेसिडेंट ग्विन शॉटवेल ने जुलाई में 32 करोड़ डॉलर का शेयर ट्रंप अकाउंट्स में देने का ऐलान किया था।

जंग में धोखा देंगे एलन मस्क? यूक्रेन में स्टारलिंक की स्पीड घटा दी, भड़क गए जेलेंस्की

एलन मस्क से पहले क्लाउड एआई चलाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक ने अपना 5 फीसदी शेयर पब्लिक बेनिफिट फंड में देने की योजना का ऐलान किया था और यह भी कहा था कि आगे कंपनी का बाजार वैल्यूएशन बढ़ने पर इसे और बढ़ाया जाएगा। एंथ्रोपिक का मौजूदा वैल्यूएशन एक ट्रिलियन (खरब) डॉलर से कम है, लेकिन इसी साल नवंबर में वह शेयर बाजार में लिस्ट होने की तैयारी में है, जिसके बाद वैल्यूएशन 1.50 खरब डॉलर तक जा सकता है। एआई क्षेत्र में विकास से रोजगार-धंधे पर पड़े असर के मद्देनजर एआई कंपनियों पर भलाई का काम करने का प्रेशर है। एंथ्रोपिक या एलन मस्क के अलावा दूसरी कंपनियों ने भी अलग-अलग तरह से चैरिटी की घोषणा की है।

एलन मस्क के इशारे पर CJP का आंदोलन, बृजभूषण शरण सिंह बोले- देश के खिलाफ षड्यंत्र

एंथ्रोपिक ने जब 5 परसेंट शेयर पब्लिक बेनिफिट फंड में देने का ऐलान किया था, तब एलन मस्क ने कहा था कि कंपनियों को अपना शेयर सीधे लोगों को देना चाहिए। उसके बाद ही मस्क ने यह ऐलान किया कि वह स्पेसएक्स का एक शेयर अमेरिका के हर बच्चे को देंगे। मस्क ने हालांकि शेयर देने की प्रक्रिया अभी नहीं बताई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी के शेयर ट्रंप अकाउंट्स के जरिए बच्चों को मिल सकते हैं।

क्या है ट्रंप अकाउंट्स?

अमेरिकी सरकार ने इसी जुलाई में ट्रंप अकाउंट्स की शुरुआत की है, जिसे गार्जियन की निगरानी में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के नाम से खोला जा सकता है। ट्रंप अकाउंट्स में सरकारी खजाने से शुरुआत में 1000 डॉलर दिया जाता है। ट्रंप खातों में स्टॉक देने वालों को दान शेयरों पर कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगेगा और सरकारी नियमों के तहत शेयर को 5 साल तक बेचा नहीं सकता। मस्क ने यह भी ऐलान किया है कि एक शेयर देना शुरुआत भर है, आगे और भी कई चीजें होंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN