Home LIFESTYLE NEWS HINDI एसी की सफाई में ड्रेनेज पाइप ना भूलें, फंसी गंदगी को ऐसे...

एसी की सफाई में ड्रेनेज पाइप ना भूलें, फंसी गंदगी को ऐसे करें साफ

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

How to clean air conditioner drainage pipe: कमरे में लगी एसी से पानी टपकने लगा है तो इस समस्या का कारण ड्रेनेज पाइप हो सकती है। जो कई बार गर्मी में एसी चलने के बाद ब्लॉक हो जाती है और पानी अंदर की तरफ गिरने लगता है। जाने इस ड्रेनेज पाइप को कैसे साफ करें।

गर्मियों की शुरुआत में तो सभी एसी की सर्विसिंग कराते हैं। लेकिन एक दो महीने लगातार एसी चलने के बाद उसकी सफाई पर दोबारा से ध्यान देने की जरूरत होती है। लगातार धूल-मिट्टी की वजह से एसी कई इनडोर यूनिट की सफाई के साथ ही ड्रेनेज पाइप की सफाई भी जरूरी होती है। कई बार लोग ड्रेनेज पाइप की क्लीनिंग को इग्नोर करते हैं और कमरे में ही एसी से पानी गिरना शुरू हो जाता है। कमरे में एसी के पानी गिरने को अक्सर लोग एसी की खराबी समझ बैठते हैं लेकिन दरअसल, ये ड्रेनेज पाइप की समस्या होती है। जिसे क्लीन करना और इस समस्या को दूर करना जरूरी होता है।

ड्रेनेज पाइप हो जाती है जाम

  • धूल-मिट्टी और गंदगी की वजह से एसी के बाहर निकलने वाला पानी जिस ड्रेनेज पाइप से होकर जाता है कई बार वो जाम हो जाता है। जिसकी वजह से पानी वापस इनडोर यूनिट में भरने लगता है और कमरे के अंदर ही टपकना शुरू कर देता है।
  • वहीं एसी के फिल्टर अगर काफी टाइम से गंदे पड़े हैं और साफ नहीं हो रहे तो इससे हवा का फ्लो कम हो जाता है। नतीजा, कॉइल्स पर बर्फ जमने लगती है और जब ये बर्फ पिघलती है तो ज्यादा मात्रा में पानी बनता है और चूंकि ड्रेनेज पाइप पूरी तरह से क्लीन नहीं होता उसमे कचरा फंसा होता है तो पानी दोबारा से एसी में जाकर कमरे में टपकने लगता है।

कैसे करें ड्रेनेज पाइप की सफाई

ड्रेनेज पाइप की सफाई करना बहुत ही आसान है।

  • अगर पाइप पुरानी है तो सबसे पहले बदल दें या फिर पाइप को अलग कर उसमे गर्म पानी वगैरह डालकर जमा गंदगी को निकालें।
  • इसके अलावा ध्यान रखें पाइप से पानी का फ्लो बिल्कुल सीधा हो जिससे पानी रुके नहीं और आसानी से बाहर निकल जाए।

पाइप की सफाई के लिए गुनगुने पानी में विनेगर डालकर घोल तैयार करें। इस घोल में एक कप विनेगर और दो कप पानी डालें। साथ ही एक चम्मच बेकिंग सोडा डालकर घोल तैयार करें और पाइप में डालें। जिससे कि जमा गंदगी आसानी से बाहर निकल जाए।

बोतल की मदद से करें क्लीनिंग

जब कभी एसी की पाइप में कचरा जम जाए तो बस किसी खाली पानी की बोतल को लेकर पाइप के मुंह पर लगाएं और फिर तेजी से दबाकर अंदर की हवा को खींचे। ऐसा करने से पाइप के अंदर जमा कचरा आसानी से बाहर आ जाएगा और पाइप साफ हो जाएगी। एयर सकिंग का ये प्रोसेस ड्रेनेज पाइप को क्लीन करने में मदद करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN