Home LIFESTYLE NEWS HINDI ओट्स-चावल मिलाकर बनाएं फेस पैक, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो और पार्लर का खर्चा...

ओट्स-चावल मिलाकर बनाएं फेस पैक, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो और पार्लर का खर्चा होगा खत्म

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवाचौथ आने से पहले अगर आप चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं तो ओट्स और चावल से बने फेस पैक को लगाएं। इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए ये बेस्ट फेस पैक है, अगर आप पार्लर का खर्चा खत्म करना चाहती हैं तो एक बा इस पैक को जरूर ट्राई करें। 

करवाचौथ पर महिलाएं चाहती हैं कि हर कोई बस उसी के लुक को निहारता रहे। ऐसे में महिलाएं सुंदर दिखने के लिए अच्छे कपड़े पहनती हैं और मेकअप करती हैं लेकिन स्किन को साफ करने के लिए पार्लर में फेशियल वगैराह करवाती हैं। लेकिन इस दौरान पार्लर में भीड़ बहुत होती है और अगर आपके पास समय कम है तो आप घर पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए फेस पैक तैयार कर सकती हैं। यहां हम इंस्टेंट ग्लो के लिए फेस पैक बनाने का तरीका बता रहे हैं। इसे लगाकर पार्लर का खर्च कम होगा और ग्लो भी अच्छा आएगा।

इंस्टेंट ग्लो के लिए फेस पैक बनाने की सामग्री

-1 बड़ा चम्मच ओट्स

-1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स

-1 बड़ा चम्मच चावल

-4 बादाम

-भिगोने के लिए जरूरत अनुसार दूध

इंस्टेंट ग्लो के लिए फेस पैक बनाने तरीका

इसे बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच कच्चे चावल को 2 से 3 बार साफ पानी से धो लें। इसके अलावा 4 बादाम को भी पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच ओट्स और 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स डालें। इसके साथ चावर और बादाम को भी इसमें डालें और लगभग 4–5 बड़े चम्मच दूध डालकर भिगो दें। अब अच्छी तरह मिलाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब मिक्सर में इन चीजों को डालें और कुछ सेकंड के लिए चलाएं। फिर जार खोलकर किनारों पर लगी चीजों को चम्मच से नीचे करें। जरूरत लगे तो 1 से 2 बड़े चम्मच दूध और डालें। फिर दोबारा मिक्सर चलाकर 30 से 60 सेकंड तक पीसें और एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।

इंस्टेंट ग्लो के लिए फेस पैक चेहरे पर कैसे लगाएं

  • इस पैक को लगाने के लिए चेहरे को हल्के फेस वॉश और गुनगुने पानी से साफ करें। फिर तौलिए से थपथपाकर सुखाएं।
  • पेस्ट को चेहरे पर पतली और समान परत में लगाएं। आंखों के आसपास न लगाएं।
  • पैक को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पूरी तरह सूखने या त्वचा में खिंचाव पैदा होने तक न छोड़ें।
  • अब हल्के गुनगुने पानी से पैक हटाएं। हटाते समय हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से धो लें। चेहरा धोने के बाद हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। दिन में पैक लगाने पर सनस्क्रीन भी लगाएं।

पैक में इस्तेमाल चीजों के फायदे

ओट्स- त्वचा को मुलायम बनाने और रूखापन कम करने में मदद करता है।

चिया सीड्स- त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

चावल- त्वचा को मुलायम और चिकना बनाने में मदद कर सकता है।

बादाम- इसमें मौजूद विटामिन ई स्किन की नमी बनाए रखने में मदद करता है।

दूध- त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिंदुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्रता पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है। याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN