Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/27/1200x900/27_june_latent_1782564554865_1782564559146_2a5999c2-1f97-47c1-ba59-a444b2747687.jpgसमय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में एक गाना सुनाया गया था। ये गाना इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ओये होये क्या सीन है…अगर आपने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का पहला एपिसोड देखा है तो आपने ये गाना भी जरूर सुना होगा। सोशल मीडिया पर इस वक्त ये गाना वायरल है। वहीं यूट्यूब पर इसके कई फैन-मेड वीडियोज और शॉर्ट्स देखने को मिल रहे हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि असल में इस गाने को किसने गाया है? आइए बताते हैं।
दो लोगों ने मिलकर गाया है ये गाना
इस सुपरहिट ‘चाय एंथम’ को दो दोस्तों- यंग एजे और रॉकिंग गोली ने मिलकर तैयार किया है। यंग एजे का असली नाम अजय है और इन्होंने इस गाने में रैप किया है। वहीं रॉकिंग गोली का असली नाम बलराम विश्वकर्मा है। दिलचस्प बात ये है कि बलराम असल जिंदगी में सच में एक छोटी-सी चाय की टपरी चलाते हैं।
कैसे बना ये गाना?
अजय और उनके दोस्त अक्सर बलराम की टपरी पर चाय पीने जाते थे। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई और उन्होंने मिलकर कुछ अलग करने की सोची। इसके बाद दोनों ने ये गाना तैयार किया। बता दें, सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ये गाना AI से बना है, लेकिन आपको साफ कर दें कि ये पूरी तरह से इन दो दोस्तों का ओरिजिनल गाना है।
गाने के लिरिक्स
ओये होये! क्या सीन है,
तेरी वॉक में जान है।
है मेरे चाय की टपरी पे,
सबकी नजर, जान है…
तू हिला दे मूड को,
मैं हिलाऊं फ्लोर को,
कान में बोल बेबी,
आज कर लें थोड़ा और…
दिल धड़के आजा आजा,
मत रुक नैनो से तू सिग्नल दे,
फिर से कर दे धूम धूम…
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के बारे में कुछ खास बातें
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के बंद होने के एक साल बाद समय रैना ने अपने शो ‘स्टिल अलाइव’ से वापसी की और अनाउंस किया कि वो अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन लेकर आ रहे हैं। फिर समय ने बताया कि उनका शो यूट्यूब के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी आएगा। लोगों को लगा कि अब शो सेंसर होकर आएगा। हालांकि, समय ने साफ किया कि उनके शो के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं होगा। उनका शो एक ही समय पर और एक ही दिन नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर आएगा। इसके बाद 20 जून के दिन ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का पहला एपिसोड आया और आते साथ ही छा गया। इस एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए आई थीं। पैनल में समय रैना के साथ आलिया, शरवरी, बलराज सिंह घई और आशीष सोलंकी शामिल थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



