Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/KanaganaR_1791387811458_RT1m_1791387817872_r9cB_e10e87e5-c61a-459f-ad6f-decb78e99610_XSFK.jpgKangana Ranaut: कंगना रनौत ने मनाली में राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात की और इसके बाद पहाड़ी आउटफिट में अपना फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने पोस्ट की हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत ने बुधवार को पारंपरिक हिमाचली आउटफिट में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं। कंगना ने इसके ठीक बाद एक और पोस्ट की जिसमें वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ भी अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उनका आभार प्रकट किया। राष्ट्रपति मुर्मु मनाली के ऐतिहासिक हिडिंबा देवी मंदिर आई हुई थीं। अपनी इन पोस्ट में एक तरफ जहां कंगना रनौत ने राष्ट्रपति मुर्मु के मुलाकात का अपना अनुभव साझा किया, वहीं दूसरी तरफ हिमाचल से अपने प्रेम और यहां का संगीत कैसे बहुत अंडर रेटेड रहा है वह बताया।
कंगना का पसंदीदा हिमाचली गाना
कंगना रनौत ने हिमाचली आउटफिट पहने हुए हाथ में फूल लिए हुए बगीचे के पास खिंचवाईं अपनी कई तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “हिमाचल का पारंपरिक संगीत बहुत अंडर रेटेड है, ‘अम्मा पुचड़ी’ बचपन से ही मेरा पसंदीदा गाना है। इसका भाव यह है कि एक फिक्रमंद मां जानना चाहती है कि क्यों उसकी बेटी की भूख मर गई है। वहीं बेटी अपने प्रेम रोग को जाहिर नहीं कर पा रही, लेकिन वह अपने प्रेमी के बारे में शिकायत करने के लिए मोर के नाम का बहाना ले रही है।”
कंगना की पहाड़ी गर्ल पोज में तस्वीरें
कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा- यह गाना पहाड़ी लोगों की तरह ही सुंदर है। शांत, सौम्य और खुशी देने वाला। साथ ही यह भी बताइए कि आपको मेरा पहाड़ी लड़की वाला पोज कैसा लगा? कंगना रनौत ने इसके कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “आज मनाली में स्थित ऐतिहासिक श्री हिडिंबा देवी मंदिर में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के साथ आत्मीय भेंट का अवसर मिला। इसके बाद परिधि गृह में भी राष्ट्रपति जी से भेंट हुई।”
राष्ट्रपति मुर्मु के प्रति प्रकट किया आभार
राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात के प्रति आभार प्रकट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “माननीय राष्ट्रपति जी का स्नेह, सादगी और गरिमामयी व्यक्तित्व हमेशा यादगार रहेगा। उनके साथ बिताए ये आत्मीय पल मेरे लिए अविस्मरणीय हैं।” कंगना रनौत ने पोस्ट में लिखा- हिमाचल की देवभूमि में माननीय राष्ट्रपति जी का आगमन हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। कमेंट सेक्शन में लोग कंगना रनौत और उनके हिमाचली आउटफिट में तस्वीरों की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मु के हिमाचल आने और कंगना के साथ यहां पर खिंचवाई गई तस्वीरों पर भी आभार जयाता।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




