Home मनोरंजन समाचार कंगना रनौत विवाद: ‘सॉरी ऋतिक’ वायरल ट्रेंड पर एक्टर का जवाब- अब...

कंगना रनौत विवाद: ‘सॉरी ऋतिक’ वायरल ट्रेंड पर एक्टर का जवाब- अब किसे फर्क पड़ता है?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/hrithik_kangana_01_08_1785604458437_1785604462102_a71b426f-3ee7-4664-8005-6878717f5a99.png

Kangana Ranaut Row: कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इन बयानों के बीच सोशल मीडिया पर सॉरी ऋतिक ट्रेंड हो रहा है। अब ऋतिक रोशन ने इस ट्रेंड पर रिएक्ट किया है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ट्रेंड चल रहा है जिसमें लोग ऋतिक रोशन से माफी मांग रहे हैं। दरअसल, ये ट्रेंड तब शुरू हुआ जब कंगना रनौत हाल ही में अपने बयानों की वजह से विवादों में आईं। अभ ऋतिक रोशन ने इस ट्रेंड पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि अब किसे परवाह है?

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा सॉरी ऋतिक

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में अपने एक बयान में जेन जी को गटर जनरेशन बताया है। उनके इस बयान की खूब आलोचना भी हुई। क्योंकि ऋतिक रोशन और कंगना रनौत का पहले एक विवाद हो चुका है, उसी विवाद से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा कि हमें ऋतिक से माफी मांगनी चाहिए।

वायरल ट्रेंड पर क्या बोले ऋतिक रोशन?

अब ऋतिक रोशन ने ऐसे ही एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया है। ऋतिक रोशन ने जिस पोस्ट पर रिएक्ट किया है उसपर लिखा है- दुनिया को ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए। इसी पोस्ट पर पर रिएक्ट करते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा- मेरे दोस्त, सिर्फ इसलिए ‘A’ का साथ देना क्योंकि अब आपको ‘B’ पसंद नहीं है, हमारे समाज की एक बड़ी समस्या का छोटा सा हिस्सा है। मैं उस वक्त का इंतजार करूंगा जब इसका संदर्भ ठीक होगा, और फैक्ट्स पर आधारित होगा। वो सही होगा। लेकिन फिर, अब किसे फर्क पड़ता है, है ना?

सोशल मीडिया पर हो रही ऋतिक रोशन की तारीफ

ऋतिक रोशन के इस कमेंट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा- ऋतिक आप इतना अच्छा होना बंद कर दीजिए। इससे आपकी मदद नहीं हुई थी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- हम सबको पता है कि कंगना आपको स्टॉक करती थीं। हमें आप पर हमेशा ही भरोसा था। एक यूजर ने लिखा- हमें बुरा लगता है कि आपको किन-किन चीजों से गुजरना पड़ा है। एक ने लिखा- आपका ये जवाब दिखाता है कि आपमें क्लास है। एक ने कहा- मुझे सच देखने के लिए ए-बी लॉजिक की जरूरत नहीं है। हमें हमेशा से ही आप पर भरोसा था। एक ने कहा- एक जेंटलमैन ऐसे ही बात करता है।

कैसे शुरू हुआ सॉरी ऋतिक ट्रेंड?

कंगना रनौत ने अपने बयानों में न केवल जेन जी की आलोचना की थी बल्कि सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रवक्ता सौरव दास पर भी निशाना साधा था। कंगना रनौत पर बात करते हुए सौरव दास ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे लोग पूछ रहे हैं कि कंगना रनौत मेरे पीछे क्यों पड़ी हैं? उन्होंने कहा उनके एक दोस्त ने कहा कि शायद वो यंग ऋतिक रोशन की तरह दिखते हैं। इसी वजह से कंगना उन्हें टारगेट कर रही हैं।

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच क्या था विवाद?

बस सौरव का ये बयान जैसे ही वायरल हुआ सोशल मीडिया पर सॉरी ऋतिक ट्रेंड होने लगा। हर कोई पोस्ट करने लगा कि हमें ऋतिक से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, साल 2016 में कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन को बेवकूफ एक्स कहकर बुलाया था। उन्होंने ऐसा दावा किया था कि कृष 3 के सेट पर दोनों के बीच एक रोमांटिक रिलेशनशिप थी। कंगना के इस दावे को ऋतिक ने खारिज कर दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने कंगना के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा था। उनका मानना था कि कंगना के बयान से उनकी छवि खराब हुई है और कंगना रनौत को पब्लिक में उनसे माफी मांगनी चाहिए।

कंगना रनौत ने माफी मांगने से मना कर दिया था और साथ ही ऋतिक रोशन के खिलाफ एक काउंटर नोटिस भेज दिया था। कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच हुआ ये विवाद काफी चर्चा में आया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN