Source :- LIVE HINDUSTAN
ईरान-अमेरिका में कभी बातचीत तो कभी बमबारी की वजह से कच्चे तेल का बाजार कभी गरम तो कभी नरम होता रह रहा है। शांति की उम्मीदों के बीच आज ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर के नीचे आ गया। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। बिना किसी बदलाव के दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल आज भी 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर बिक रहा है।
अन्य शहरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर है तो चेन्नई में पेट्रोल के दाम 107.77 रुपये और डीजल के 99.55 रुपये लीटर हैं। मुंबई में यही पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर है।
पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपये और डीजल 95.36 रुपये प्रति लीटर है। नोएडा में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.56 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है।
भोपाल में पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल भोपाल से 4 पैसा कम 114.61 और डीजल की कीमत 99.70 रुपये लीटर है। अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 99.27 रुपये लीटर है।
कच्चे तेल के गिरे भाव पर क्यों कम नहीं हुए दाम
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें पूरी तरह मुक्त बाजार जैसी नहीं हैं और न ही पूरी तरह सरकारी नियंत्रण में हैं। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल, रुपये-डॉलर के एक्सचेंज रेट, रिफाइनिंग लागत और टैक्स जैसे कई फैक्टर्स को ध्यान में रखकर कीमतें तय करती हैं। इसलिए कच्चे तेल में तेजी या गिरावट का असर तुरंत और पूरी तरह खुदरा कीमतों में दिखाई नहीं देता।
एलपीजी सिलेंडर के 5 अगस्त के रेट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर दिए गए रेट के मुताबिक पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये का है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50, रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये है। आज के रेट के हिसाब से मुंबई में घरेलू सिलेंडर ₹941.50 और कमर्शियल ₹2,691.50 का है। दिल्ली में इंडेन का घरेलू सिलेंडर 942 और कमर्शियल 2738 रुपये का है। कोलकाता में घरेलू 968 और कमर्शियल 2872.5 रुपये का है।
सीएनजी के 5 अगस्त के रेट्स
CNG रेट्स की बात करें तो उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 94.42 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहा है। इसके बाद हापुड़ में 92.70 रुपये, जबकि नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा और गौतम बुद्ध नगर में 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम है।
वहीं हरियाणा में कैथल 88.43 रुपये, गुरुग्राम 88.12, रेवाड़ी 87.70 तथा करनाल 87.43 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 91.58 रुपये तथा महोबा, बांदा व चित्रकूट में 89.42 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली में इसकी कीमत सबसे कम 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो NCR के अन्य शहरों की तुलना में काफी सस्ती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




