Source :- LIVE HINDUSTAN
OnePlus N6 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। 30 जून को लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हो चुकी है, जो इसे बैटरी बैकअप के मामले में खास बना सकती है।
OnePlus इस महीने के आखिर में अपनी नई N-सीरीज का मिड-बजट फोन लॉन्च होने वाला है। इस फोन की डिटेल्स अब कंपनी ने शेयर करनी शुरू कर दी है। कंपनी ने आज टीजर में फोन की सबसे बड़ी खासियत का खुलासा किया गया है। OnePlus N6 में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो अब तक किसी भी OnePlus स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी होगी। इसके साथ ही टीजर से यह भी संकेत मिला है कि कंपनी इस फोन को 25,000 रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है।
कंपनी के मुताबिक OnePlus N6 में दी गई 8000mAh बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगातार 3 दिन तक इस्तेमाल की सुविधा दे सकती है। इतना ही नहीं, OnePlus का दावा है कि फोन की बैटरी 7 साल तक अच्छी हेल्थ बनाए रखेगी, जिससे लंबे समय तक बैटरी परफॉर्मेंस में गिरावट की चिंता कम होगी।
यही वजह है कि लॉन्च से पहले ही OnePlus N6 बैटरी बैकअप को लेकर काफी चर्चा में आ गया है। सामान्य इस्तेमाल में यह फोन आसानी से दो दिन या उससे ज्यादा समय तक चल सकता है। वहीं वीडियो देखने, गेम खेलने और इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को भी लंबा बैकअप मिलने की उम्मीद है।
OnePlus N6 का डिज़ाइन
फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जाएंगे, जबकि बाईं ओर का हिस्सा पूरी तरह साफ रखा गया है। नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और सिम ट्रे मिलेगी, वहीं ऊपर सेकेंडरी माइक्रोफोन भी दिया जाएगा, जो कॉलिंग और ऑडियो रिकॉर्डिंग को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
डिवाइस में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगी, जिसके बीच में होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसी कटआउट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा मौजूद होगा। स्क्रीन के चारों ओर बेजल्स नजर आएंगे, हालांकि कंपनी ने इसे आकर्षक लुक देने की कोशिश की है। फोन के पीछे चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश शामिल होंगे। खास बात यह है कि OnePlus N6, N-सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा जिसे कंपनी दो नए कलर ऑप्शन में लॉन्च करने जा रही है, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्टाइलिश विकल्प मिलेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



