Home rss business hindi कमजोर बाजार में भी चढ़ा यह डिफेंस शेयर, ₹811 करोड़ का बड़ा...

कमजोर बाजार में भी चढ़ा यह डिफेंस शेयर, ₹811 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आज घरेलू शेयर मार्केट में बहुत उथल-पुथल है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के आईपीओ की लिस्टिंग के दिन ही शेयर बाजार में भारी गिरावट है। इस गिरावट के बीच ही डिफेंस सेक्टर की कंपनी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है, क्योंकि कंपनी को रक्षा मंत्रालय से करीब ₹811 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद शेयर करीब 2 फीसदी तक चढ़ गया। बता दें एनएसई के शेयर ने आज बाजार में ₹1,800 यानी 0.84% प्रीमियम पर एंट्री मारी।

भारत डायनेमिक्स को मिले इस ऑर्डर के तहत कंपनी 160 SAT-SAAW हथियारों और उनसे जुड़े उपकरणों की सप्लाई करेगी। यह ऑर्डर इंडियन डिफेंस सेक्टर में स्वदेशी हथियारों की बढ़ती मांग को भी दर्शाता है।

क्या है SAT-SAAW?

SAT-SAAW एक सटीक निशाना लगाने वाला हवा से छोड़ा जाने वाला ग्लाइड बम है। इसे लड़ाकू विमानों से दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस हथियार को DRDO ने विकसित किया है और इसमें करीब 60 फीसदी स्वदेशी सामग्री होने की बात कही गई है।

कब तक होगी डिलीवरी?

कंपनी को इस ऑर्डर की सप्लाई वित्त वर्ष 2027-28 और 2028-29 में करनी है। यानी इसका असर सिर्फ मौजूदा वित्त वर्ष तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले वर्षों की ऑर्डर बुक में भी दिखाई देगा।

कमजोर बाजार में क्यों खास है इस शेयर की तेजी?

आज जब व्यापक बाजार पर दबाव है, उस समय किसी कंपनी के शेयर में ऑर्डर मिलने की खबर पर तेजी निवेशकों की नजर खींच रही है। दोपहर 12 बजे के करीब जहां सेंसेक्स 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क चुका था, वहीं भारत डायनेमिक्स 1.53 प्रतिशत ऊपर 1178.80 रुपये पर दहाड़ रहा था।

सुबह यह डिफेंस शेयर 1170 रुपये पर खुला और 1183 रुपये के डे हाई को टच किया। इस बीच पौने 10 बजे के करीब इसने 1168.10 रुपये के दिन के निचले स्तर को भी छुआ। भारत डायनेमिक्स का 52 हफ्ते का हाई 1633.40 रुपये और लो 1086 रुपये है।

यह साल अच्छा नहीं गुजर रहा

यह डिफेंस स्टॉक इस साल अपने निवेशकों को 20 प्रतिशत से अधिक का नुकसान करा चुका है। पिछले एक साल की बात करें तो यह नुकसान बढ़कर करीब 25 प्रतिशत हो जाती है। जबकि, एक महीने में इसने 14 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN