Home LIFESTYLE NEWS HINDI करवाचौथ पर सबसे सुंदर दिखना है? हफ्ते में 3 दिन लगानी शुरू...

करवाचौथ पर सबसे सुंदर दिखना है? हफ्ते में 3 दिन लगानी शुरू करें ये फेसपैक, ग्लो करेगा चेहरा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवाचौथ और आने वाले त्योहारों पर आपको भी ग्लोइंग स्किन चाहिए, तो महंगे फेशियल कराने की कोई जरूरत नहीं है। ये सिंपल सा स्किनकेयर रूटीन फॉलो कर के भी आप अपने चेहरे पर गजब का निखार पा सकती हैं। यहां हम आपके साथ एक फेसपैक और छोटी-छोटी टिप्स साझा कर रहे हैं।

करवाचौथ पर हर महिला अपना बेस्ट दिखना चाहती है। बिना मेकअप भी स्किन पर ग्लो आए, भला कौन नहीं चाहता। इसके लिए तैयारियां भी पहले से ही शुरू हो जाती हैं। महंगे फेशियल, स्किन ट्रीटमेंट्स और सिरम वगैरह काफी कुछ मार्केट में अवेलेबल हैं। लेकिन अगर आप घर बैठे कि ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो ये घरेलू फेसपैक और कुछ टिप्स आपके बड़े काम आ सकती हैं। करवाचौथ आने में अभी काफी टाइम है, अगर अभी से ही आप ये रुटीन फॉलो करती हैं तो स्किन काफी बेहतर हो सकती है। वैसे भी फेस्टिव सीजन आने वाला है। ऐसे में आपका चेहरा बिना ज्यादा मेकअप के भी ग्लोइंग बना रहे, इसके लिए ये छोटी-छोटी टिप्स आपके बड़े काम सकती हैं। तो चलिए जानते हैं –

हफ्ते में तीन बार लगाएं ये घरेलू फेसपैक

चेहरे के दाग-धब्बे और टैनिंग रिमूव करनी है, तो ये सिंपल सी फेसपैक हफ्ते में तीन बार लगानी शुरू कर दें। इसके लिए बेसन, मुल्तानी मिट्टी, चुटकीभर हल्दी और दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। अगर आपके चेहरे पर काफी ज्यादा टैनिंग हो गई है, तो आलू का जूस भी मिला सकती हैं। लेकिन इसे हफ्ते में सिर्फ एक से दो बार ही इस्तेमाल करना है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आलू के जूस की जगह सिर्फ दही इस्तेमाल करें।

टिप- चेहरे की त्वचा काफी रूखी यानी ड्राई है तो दही की जगह कच्चे दूध से फेसपैक बनाकर तैयार करें। ये स्किन को सॉफ्ट और मॉइश्चराइज रखने में मदद करेगा।

ऐसे इस्तेमाल करें ये फेसपैक

सबसे पहले अपने चेहरे को साफ कर लें। इसके लिए आप कॉटन को कच्चे दूध में डिप कर के चेहरे की गंदगी रिमूव कर सकती हैं। इसके बाद फेसपैक की एक लेयर चेहरे पर लगाएं। इसे 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें, फिर साफ पानी से वॉश कर लें। बाद में एक अच्छा मॉइश्चराइजर अप्लाई करना ना भूलें।

फॉलो करें प्रॉपर स्किनकेयर रूटीन

फेस्टिव सीजन में ग्लोइंग स्किन चाहिए तो अभी से एक प्रॉपर स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर दें। इसके लिए अपने स्किन टाइप के मुताबिक एक फेसवॉश चुनें, साथ ही एक मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन भी ले लें। ये बेसिक स्किनकेयर रूटीन आपको डेली फॉलो करना है, स्किन काफी हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगी।

ग्लोइंग स्किन के लिए छोटी-छोटी टिप्स

  • अपनी डाइट में विटामिन सी रिच फूड्स जैसे संतरा, अमरूद और नींबू शामिल करें। साथ ही बाहर का जंक और प्रोसेस्ड फूड खाना अवॉइड करें।
  • 8-9 घंटे की पर्याप्त नींद लें। ये भी चेहरे के ग्लो पर काफी असर डालती है।
  • त्वचा काफी रूखी है तो मलाई में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आता है।
  • सुबह उठते ही जीरा और सौंफ का पानी पीएं। गट अच्छा होगा तो स्किन पर भी ग्लो नजर आएगा।
  • सोने से पहले चेहरे और गर्दन की मसाज करें। चेहरा ग्लोइंग और लिफ्टेड नजर आता है।

जरूरी बात- अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो कोई भी फेसपैक या नुस्खा ट्राई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर स्किन पर किसी तरह की रेडनेस, खुजली या एलर्जी नजर आ रही हो तो बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें।

(All Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN