Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार करीना कपूर के दिवाली आउटफिट पर विवाद, 30 कैरेट के पन्ना पेंडेंट...

करीना कपूर के दिवाली आउटफिट पर विवाद, 30 कैरेट के पन्ना पेंडेंट को लेकर क्यों हुआ बवाल?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/11/1200x900/kkk_1794396034292_tFmm_1794396039795_U7je_509b2163-3cb2-4ce4-b251-63017d92e223_ujNV.jpg

करीना कपूर खान ने दिवाली के मौके पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थीं जिनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल हो गया है। कई लोग करीना के पेंडेंट की वजह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

करीना कपूर खान उन सेलेब में से एक हैं जिन्होंने हमेशा अपने फैशन से सबका दिल जीता है। करीना के लुक्स, आउटफिट्स ट्रेंड में रहते हैं। अब करीना ने हाल ही में दीवाली के मौके पर एक ऐसा आउटफिट पहना था जहां उनके फैंस और सेलेब्स ने तो तारीफ की, लेकिन कुछ को उनका ये लुक पसंद नहीं आया।

क्या था करीना का दिवाली लुक

दरअसल, करीना ने दिवाली पर फैशन डिजाइनर पुनीत बलाना का डिजाइन किया हुआ न्यूड-बेज टोन काफ्तान पहना था। इस कफ्तान के साथ करीना ने एक पगड़ी पहनी थी और उस पगड़ी पर 200 साल पुरानी ऐतिहासिक कलगी लगी थी। ये कोई आम कलगी नहीं बल्कि पटौदी खानदान की खानदानी कलगी है। हालांकि जिस वजह से करीना को ट्रोलिंग और नेगेटिविटी का सामना करना पड़ रहा है वो है उनका नेकलेस।

करीना के इस नेकलेस पर हो रही चर्चा

दरअसल, करीना ने जो ग्रीन कलर का नेकलेस पहना है उसमें 30 कैरेट का पन्ना लगा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि उस पन्ने में आयतुल कुर्सी खुदी हुई है जो जो कुरान की एक बेहद पवित्र आयत मानी जाती है।

कई यूजर्स इसलिए नाराज हैं क्योंकि इस पवित्र आयत को बतौर गहना नहीं पहनना चाहिए था। एक ने लिखा ये बहुत अपमानजनक है। वहीं एक ने लिखा कि अगर सच में उस हरे पन्ने पर आयतुल कुर्सी लिखी है तो इसे इस तरह नहीं पहनना चाहिए।

अभी तक करीना का इस मामले पर रिएक्शन नहीं आया है, लेकिन करीना के बारे में बता दें कि वह उन सेलेब्स में से हैं जो ट्रोलिंग को लेकर रिएक्ट नहीं करती हैं।

करीना की प्रोफेशनल लाइफ

करीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म दायरा में नजर आई थीं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था और इसमें करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में थे। फिल्म हालांकि चली नहीं और इसे मिक्स रिस्पॉन्स मिला था।

अब करीना फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं। किंग शाहरुख खान की फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। हालांकि करीना का इसमें स्पेशल अपीयरेंस है। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बनर्जी, राघव जुयाल समेत और भी कई एक्टर्स हैं।

हालांकि बतौर लीड करीना की अपकमिंग फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं है। एक्ट्रेस ने अभी अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर अनाउंसमेंट नहीं की है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN