Home rss business hindi कल 22 सितंबर को इन 3 स्टॉक्स पर रहेगी नजर! एक्सपर्ट ने...

कल 22 सितंबर को इन 3 स्टॉक्स पर रहेगी नजर! एक्सपर्ट ने बताया Buy लेवल, टारगेट और स्टॉप-लॉस

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार 22 सितंबर को एक बार फिर दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में मजबूती के बावजूद दिन बढ़ने के साथ बाजार की बढ़त कमजोर पड़ गई। IT, फाइनेंसियल और FMCG शेयरों में बिकवाली का असर प्रमुख सूचकांकों पर पड़ा। हालांकि, कारोबार के दौरान निचले स्तरों से बाजार ने कुछ रिकवरी भी की। निफ्टी-50 अंत में 0.36% की गिरावट के साथ 23,329 पर और सेंसेक्स 0.27% फिसलकर 74,653 पर बंद हुआ।

सेक्टरों की बात करें तो Technology, Cement, FMCG, PSU Bank, Oil & Gas और Pharma शेयरों में कमजोरी रही। दूसरी ओर Media, Realty, Chemicals और Metals सेक्टर ने बाजार के दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन किया। व्यापक बाजार में भी कमजोरी रही और Nifty Midcap 100 व Nifty Smallcap 100 दोनों गिरावट के साथ बंद हुए। ऐसे माहौल में बुधवार 23 सितंबर के कारोबार के लिए ट्रेडर्स की नजर चुनिंदा शेयरों और अहम टेक्निकल लेवल पर रह सकती है।

प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) की वाइस प्रेसीडेंट–टेक्निकल रिसर्च वैशाली पारिख ने बुधवार के इंट्राडे कारोबार के लिए HBL इंजीनियरिंग, प्रिसिसन वायर्स इंडिया (Precision Wires India) और GHCL टेक्सटाइल को चुना है। HBL इंजीनियरिंग के लिए ₹767 के स्तर पर खरीदारी की राय दी गई है। इसका टारगेट ₹805 रखा गया है, जबकि ₹750 का स्टॉप-लॉस बताया गया है, यानी ट्रेड लेने वाले निवेशकों के लिए दिए गए तकनीकी स्तरों के अनुसार जोखिम को सीमित रखने पर जोर है।

दूसरी पसंद प्रिसिजन वायर्स इंडिया (Precision Wires India) है। पारिख (Parekh) के मुताबिक, ₹491 के स्तर पर खरीदारी की जा सकती है, जबकि टारगेट ₹515 और स्टॉप-लॉस ₹480 रखा गया है। तीसरे स्टॉक के तौर पर GHCL टेक्सटाइल्स पर नजर है। इसमें ₹133.90 के Buy Level के साथ ₹142 का Target और ₹130 का Stop-Loss दिया गया है। ये स्तर इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए सुझाए गए हैं और बाजार की चाल के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है।

अब बात निफ्टी और बैंक निफ्टी की। पारिख के अनुसार निफ्टी के लिए 23,550 का स्तर शुरुआती महत्वपूर्ण बाधा है। इसके ऊपर मजबूती आने पर 23,800 के आसपास अगला अहम रेजिस्टेंस सामने आ सकता है। वहीं नीचे की तरफ 23,000 का लेवल महत्वपूर्ण सपोर्ट है। मंगलवार को Nifty 23,350 के आसपास बंद हुआ और तकनीकी तस्वीर में फिलहाल सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।

बैंक निफ्टी (Bank Nifty) मंगलवार को 56,700 के स्तर को पार करने में सफल नहीं रहा और फिसलकर करीब 56,200 पर बंद हुआ। इसके लिए 55,800 का स्तर अहम सपोर्ट है। ऊपर की तरफ 57,300 के आसपास मौजूद 200-पीरियड मूविंग एवरेज को निर्णायक रूप से पार करना जरूरी माना गया है। बुधवार के लिए Nifty में 23,200 सपोर्ट और 23,500 रेजिस्टेंस बताया गया है, जबकि बैंक निफ्टी की डेली रेंज 55,700–57,000 रह सकती है।

नोट- निवेशकों को ध्यान रखना चाहिए कि ये तकनीकी विश्लेषण पर आधारित ट्रेडिंग सुझाव हैं, निश्चित रिटर्न की गारंटी नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN