Home LIFESTYLE NEWS HINDI कश्मीरियों जैसे सुर्ख-गुलाबी गाल चाहिए? ये 3 चीजें शुरू कर दें, मेकअप...

कश्मीरियों जैसे सुर्ख-गुलाबी गाल चाहिए? ये 3 चीजें शुरू कर दें, मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कश्मीरियों जैसी नेचुरल खूबसूरती हर कोई चाहता है। वो गुलाबी निखार, कितना ज्यादा सुंदर लगता है। वैसे आप भी कुछ कुछ वैसी ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं, अगर ये 3 चीजें अपने रूटीन में शामिल कर लें।

कश्मीर सिर्फ अपनी वादियों की सुंदरता के लिए ही मशहूर नहीं है। यहां के लोग भी इतने खूबसूरत होते हैं कि हर कोई देखता रह जाता है। उनके चेहरे पर एक अलग ही गुलाबी निखार होता है, खासकर गालों पर ऐसी लाली होती है जिसे देखकर लगता है कि मानों ब्लश लगा रखा हो। ये निखार प्राकृतिक होता है, जो तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने पर भी नहीं आता। ऐसे में लोग अक्सर सवाल करते हैं कि अगर कश्मीरियों जैसा गुलाबी निखार पाना है, तो क्या इसका कोई नुस्खा है? जी हां, वैसा गुलाबी निखार कुछ हद तक आप भी पा सकते हैं, अगर ये तीन आदतें अपने डेली रूटीन में शामिल कर लें। इनमें आपकी डाइट और थोड़ा सा स्किनकेयर शामिल है, जो आपके एक हेल्दी, ग्लोइंग निखार देगा।

कश्मीरियों जैसे गुलाबी निखार के लिए करें ये 3 काम

रोजना खाएं कद्दू के बीज

नेचुरोपैथ मनोज दास बताते हैं कि अगर आपको कश्मीरियों जैसी गुलाबी रंगत चाहिए तो सबसे पहले अपनी डाइट में पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज शामिल करें। दरअसल कद्दू के बीजों में भरपूर मात्रा में जिंक और सेलेनियम मौजूद होता है, जो आपके गालों की गुलाबियत को बढ़ाने में मदद करते हैं। आपको बस रोज रात में सोने से पहले दो चम्मच कद्दू के बीजों को खूब चबा-चबाकर खाना है, स्किन में निखार अंदर से आने लगेगा।

अपनी डाइट में शामिल करें काली किशमिश

गुलाबी निखार के लिए आपको अपनी डाइट में काली वाली किशमिश भी शामिल करनी चाहिए। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं और इनमें कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। रोज रात में सोने से पहले एक गिलास पानी में लगभग 10 किशमिश भिगोकर रख दें। फिर सुबह उठकर इसका पानी पी लें और ब्रश करने के बाद किशमिश को खाली पेट खूब चबा चबाकर खाएं। कुछ ही दिनों में आपके गालों की गुलाबियत बढ़नी शुरू हो जाएगी।

गुड़हल के फूलों से बनी पैक चेहरे पर अप्लाई करें

नैचुरोपैथ मनोज दास बताते हैं कि आप अपने चेहरे पर गुड़हल के फूलों से बनी पैक भी अप्लाई कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ये पैक, गुलाबी निखार पाने में काफी मदद करती है। इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूलों का पाउडर और थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाकर एक पैक तैयार कर लें। इसे आपको हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करना है। पैक को आधा घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें, फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। इसके बाद कोई भी अच्छा मॉइश्चराइजर अप्लाई कर लें।

ग्लोइंग स्किन के लिए हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल भी है अहम

प्राकृतिक रूप से गुलाबी निखार पाने के लिए आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। अच्छा और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं। अपनी डाइट में विटामिन सी वाली चीजें शामिल करें, साथ ही खूब हरी सब्जियां खाएं। समय पर नींद लें, स्ट्रेस दूर रखें, पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं और किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी अपने रूटीन में शामिल करें। जब आप हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, तो स्किन पर ग्लो अंदर से आता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN