Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार काजल राघवानी को आम्रपाली दुबे का करारा जवाब, बोलीं- दूसरों की बेटियों...

काजल राघवानी को आम्रपाली दुबे का करारा जवाब, बोलीं- दूसरों की बेटियों को…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/ampk_1786081928442_1786081939778_07c2cdd3-c9cc-45b2-bb67-11f21af803e0.jpg

आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच वॉर चल रही है भोजपुरी बवाल शो में। लेकिन अब ये वॉर बाहर तक आ गई है क्योंकि काजल ने सोशल मीडिया पर आम्रपाली और दिनेश लाल यादव के रिश्ते पर सवाल खड़े किए हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री का पहला रिएलिटी शो आया है भोजपुरी बवाल और आते ही इस शो ने सच में बवाल मचा दिया है। काजल राघवानी की शुरू से आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव से लड़ाई चल रही है। दोनों एक्ट्रेसेस ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए और अब हाल ही में काजल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आम्रपाली और दिनेश के रिश्ते पर सवाल उठाए। इस बीच अब आम्रपाली का रिएक्शन आ गया है।

आम्रपाली का काजल को जवाब

आम्रपाली ने अपनी फोटो शेयर कर बिना काजल का नाम लिए लिखा, ‘वाह रे वुमन एम्पावरमेंट, खुद पर आए तो सुपरस्टार लोग मुझे ट्रोल करते हैं और करवाते हैं और दूसरों की बेटियों के बारे में बोलने से पहले शर्म का एक एहसास नहीं।’

आम्रपाली बोलीं- दिनेश-पवन के खिलाफ नहीं सुनूंगी

आम्रपाली ने आगे पवन सिंह और दिनेश को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए लिखा, ‘मेरे लिए मेरे दोस्त ही मायने रखते हैं। पवन जी और दिनेश जी ने सिर्फ इस शो भोजपुरी बवाल पर नहीं बल्कि इस इंडस्ट्री में भी मुझे हमेशा प्यार दिया है। उनके खिलाफ किसी का झूठ नहीं सुनूंगी।’

काजल ने क्या कहा

दरअसल, काजल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा कि दिनेश जी ने हमेशा आम्रपाली का साथ दिया है और दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप कुंभ मेले में गए थे और वहां आप अपनी पत्नी को छोड़कर आम्रपाली के साथ गए। पत्नी को क्यों नहीं लेकर गए।

काजल ने बताया आम्रपाली-दिनेश के वैनिटी वैन का किस्सा

इतना ही नहीं काजल ने यह भी कहा कि एक बार दोनों वैनिटी वैन में काफी देर तक साथ थे और सेट पर सभी उनके आने का इंतजार कर रहे थे। डायरेक्टर ने पहले 4 लोगों को भेजा, लेकिन जब दोनों नहीं आए तो फिर डायरेक्टर खुद उन्हें लेने गए थे।

काजल ने फिर पूछा कि क्या कर रहे थे आप दोनों जो डायरेक्टर को जाना पड़ा लेने के लिए।

काजल-दिनेश के रिश्ते पर उठाया सवाल

काजल ने यह भी कहा कि दिनेश जी की पत्नी के साथ फोटो वायरल हुई थी पूजा करते हुए और उसके कुछ दिन बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वह पत्नी से प्यार नहीं करते हैं और उनकी जबरदस्ती शादी हुई थी।

काजल बोलीं कि कहीं आम्रपाली के धमकाने की वजह से तो नहीं दिनेश जी को ऐसा ऐलान करना पड़ा कि वह पत्नी से प्यार नहीं करते हैं। अगर वह नहीं करते थे तो इतने सालों बाद जाकर अब क्यों बोला। उनके तो 2 प्यारे बच्चे भी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN