Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/Kajal_R_1786097960848_1786097970216_1a2ba2bb-be33-4991-ad22-7e6333111aa8.jpgKajal Raghawani: भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी ने अपनी ताजा इंस्टा पोस्ट में आरोप लगाया है कि उन्होंने खुद जितनी बार यह बात कही है, उससे कहीं ज्यादा बार उन्हें यह सुनाया और फील कराया गया है कि वह आउटसाइडर हैं।
काजल राघवानी ने अपनी नई इंस्टा पोस्ट में बिना किसी भोजपुरी एक्टर का नाम लिए आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार आउटसाइडर फील कराया जाता है।
रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में काजल राघवानी ने दिनेश लाल यादव से सवाल पूछा था कि क्या वह आम्रपाली की वजह से उनके साथ काम नहीं करते हैं। इसके बाद निरहुआ ने और आम्रपाली ने उन्हें जो जवाब दिया, वह विवादों का विषय बन गया। इसके बाद ही काजल राघवानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। एक इंस्टा लाइव में उन्होंने आम्रपाली और निरहुआ को जवाब भी दिया था। अब एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि उन्हें बार-बार यह अहसास दिलाया जाता है कि वह एक एक आउटसाइडर हैं।
काजल ने लगाया इंडस्ट्री पर यह आरोप
काजल राघवानी ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि यह बात उन्होंने इतनी बार नहीं कही, जितनी बार उन्हें बार-बार यह कहकर अहसास दिलाया गया है कि वह बाहर वाली हैं। काजल ने बिहार को अपनी कर्मभूमि बताया और कहा कि वह इस इंडस्ट्री में इतने सालों तक बस इसीलिए टिकी रही हैं, क्योंकि उन्होंने दिल से इसे अपना माना है। काजल राघवानी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैं गुजराती हूं। मैं आउटसाइडर हूं। मैं रो-रोकर काम मांगती हूं और ऑडियंस से सिम्पैथी (सहानुभूति) ले रही हूं। ये जितना मैंने नहीं बोला उससे ज्यादा मुझे सुनाया गया और फील करवाया गया इन कुछ दिनों में।”
काजल ने बिहार को बताया अपनी कर्मभूमि
काजल राघवानी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि बस इतना ही कहूंगी कि अगर मैंने कहा है कि यह मेरी कर्मभूमि है और मैं हमेशा शुक्रिया करूंगी इस इंडस्ट्री का। उन जनता का जिसने मुझे इतना प्यार देकर यहां तक पहुंचाया। मुझे लगता है कि मैं यहीं की हूं, यहां की हर चीज अपनाई है 16 साल इंडस्ट्री में काम करके। लेकिन एक बात कहूंगी अगर मैंने यहां की जनता यहां की मिट्टी को यहां की धरती को और इंडस्ट्री को नहीं अपनाया होता, अपना नहीं माना होता तो इतने साल मैं इस इंडस्ट्री में रह ही नहीं पाती।
‘मुझे अब फील करवाया जा रहा है कि..’
काजल ने लिखा है कि अगर उन्होंने इस जगह को अपना नहीं माना होता तो कोई उन्हें काम ना देता। काजल ने कहा- तो मुझे ये सुनाना बंद करिए कि मैं गुजराती हूं आउटसाइडर का विक्टिम कार्ड खेल रही हूं, सिम्पैथी गेन करके काम ले रही हूं रो-रोकर वो भी। मैं तो नहीं मान रही लेकिन मुझे अब फील करवाया जा जरूर रहा है। क्योंकि आप लोग यूपी बिहार से हैं। काजल की पोस्ट पर ढेरों लोगों ने रिप्लाई में उनसे कहा है कि वो उनके साथ हैं। एक यूजर ने लिखा- आप टेंशन मत लीजिए। आप बिहार से नहीं हो, लेकिन बिहार वालों के दिलों में हो।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




