Home - कान बंद किए बिना सुनें प्रीमियम म्यूजिक! Noise के नए ईयरबड्स में...

कान बंद किए बिना सुनें प्रीमियम म्यूजिक! Noise के नए ईयरबड्स में Sound by Bose

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Noise ने Sound by Bose Technology वाले Master Buds Open की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ओपन-ईयर डिजाइन, 28 घंटे की बैटरी, 4-Mic ENC DNN और Bluetooth 5.4 वाले इन ईयरबड्स की शुरुआती कीमत 7,999 रुपये है।

वियरेबल ब्रैंड Noise ने अपने प्रीमियम Master Series में नए Master Buds Open को लॉन्च किया है। कंपनी के ये नए ओपन-ईयर ईयरबड्स Sound by Bose Technology के साथ आते हैं। कंपनी ने इन्हें ग्लोबल स्तर पर पिछले महीने IFA Berlin में पेश किया था और अब भारत में इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। Master Buds Open के साथ Noise ने ओपन-ईयर ऑडियो सेगमेंट में भी एंट्री की है।

सम्बंधित सुझाव

Noise के मुताबिक, Master Buds Open के जरिए यूजर्स को बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ आसपास की आवाजों से जुड़े रहने का विकल्प मिलेगा। कंपनी का कहना है कि ओपन-ईयर कैटेगरी तेजी से लोकप्रिय हो रही है और ऐसे में यह प्रोडक्ट उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो म्यूजिक, कॉलिंग और आसपास की जागरूकता को एक साथ बनाए रखना चाहते हैं। इसके साथ Noise की Master Series अब इन-ईयर, ओवर-ईयर और ओपन-ईयर ऑडियो डिवाइस सब ऑफर कर रही है।

Sound by Bose Technology से बेहतर ऑडियो

Noise Master Buds Open में Sound by Bose Technology का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 10.8mm का कस्टम डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है, जो कंपनी के अनुसार बैलेंस्ड और बेहतर ऑडियो आउटपुट दे सकता है। ईयरबड्स में Dynamic EQ Technology भी दी गई है, जिसे Noise और Bose ने मिलकर डिवेलप किया है। यह टेक्नोलॉजी साउंड को जरूरत के अनुसार ट्यून करने में मदद करती है। यूजर्स को इसमें 6 अलग-अलग EQ प्रीसेट भी मिलते हैं, जिससे वे अपनी पसंद के हिसाब से ऑडियो एक्सपीरियंस को बदल सकते हैं।

C-Bridge डिजाइन के साथ ओपन-ईयर एक्सपीरियंस

Master Buds Open में एर्गोनॉमिक C-Bridge डिजाइन दिया गया है। इसका मकसद लंबे समय तक ईयरबड्स पहनने के दौरान आराम बनाए रखना है। ओपन-ईयर डिजाइन की वजह से ईयर कैनाल पूरी तरह बंद नहीं होता, जिससे यूजर म्यूजिक सुनते वक्त अलर्ट रह सकता है। यह डिजाइन खास तौर पर सफर, ऑफिस, कैफे, आउटडोर वर्कआउट और रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

4-Mic ENC DNN से कॉलिंग में बेहतर आवाज

कॉलिंग के लिए Master Buds Open में 4-Mic ENC DNN टेक्नोलॉजी दी गई है। यह आसपास मौजूद अनचाहे शोर को कम करने में मदद करती है, जिससे कॉल के दौरान यूजर की आवाज सामने वाले यूजर तक ज्यादा क्लियर पहुंच सके। भीड़भाड़ वाली जगहों या बाहर इस्तेमाल के दौरान यह फीचर खास तौर पर काम का हो सकता है।

Bluetooth 5.4 और Dual Connectivity

कनेक्टिविटी के लिए ईयरबड्स में Bluetooth 5.4 दिया गया है। इसमें Dual Connectivity फीचर भी है, जिसके जरिए दो डिवाइस को एक साथ पेयर किया जा सकता है और उनके बीच ऑडियो स्विच किया जा सकता है। उदाहरण के लिए यूजर इसे स्मार्टफोन और लैपटॉप दोनों से कनेक्ट करके रख सकता है। Android यूजर्स के लिए Google Fast Pair का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे compatible डिवाइस के साथ सेटअप जल्दी किया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो Noise Master Buds Open को एक बार चार्ज करने पर कुल 28 घंटे तक का प्लेबैक देने का दावा किया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा ईयरबड्स को IPX4 रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह पसीने और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, इन्हें पूरी तरह वाटरप्रूफ डिवाइस नहीं माना जाना चाहिए।

Noise Audio App से कर सकेंगे कस्टमाइज

Master Buds Open के साथ Noise Audio App का सपोर्ट मिलता है। ऐप के जरिए यूजर्स टच जेस्चर कंट्रोल को कस्टमाइज करने के साथ इक्वलाइजर सेटिंग और Sound by Bose वाले अलग-अलग प्रीसेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Spatial Audio का फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने AI Voice Assistant यानी Chat AI और ट्रांसक्रिप्शन फीचर को भी ऐप का हिस्सा बनाया है।

Noise Master Buds Open की कीमत

Noise Master Buds Open को Carbon और Mercury नाम के दो मेटैलिक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार इसकी प्री-सेल 1 अक्टूबर से gonoise.com पर शुरू हो गई है। इसका आधिकारिक लॉन्च 23 अक्टूबर 2026 को होगा। लॉन्च के समय यह gonoise.com के अलावा Amazon, Reliance Digital, Croma और Vijay Sales पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसका शुरुआती लॉन्च प्राइस 7,999 रुपये रखा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN