Source :- LIVE HINDUSTAN
DIY Cleaning Tips: किचन से डस्टबिन से अगर बदबू आने लगे, तो पूरी रसोई गंदी और अनहाइजीनिक लगने लगती है। ऐसे में ये आसान हैक आपके डस्टबिन को स्मेल फ्री बनाए रखने में मदद करेंगे।
हम सभी की रसोई में एक छोटा सा डस्टबिन होता है, जिसमें फलों-सब्जियों के छिलके, फूड पैकेट्स और बाकी का वेस्ट डाला जाता है। ये तो आपकी रसोई को साफ रखता है लेकिन इसकी सफाई का क्या? आपने नोटिस किया होगा कि इसमें से बड़ी जल्दी गंदी स्मेल आने लगती है, जो कभी-कभी तो पूरी रसोई में भी फैल जाती है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप डस्टबिन को बार-बार खाली करें, फिर वॉश करें। ऐसा करना बार-बार इसलिए भी पॉसिबल नहीं है क्योंकि धोने के बाद कुछ ही दिनों में गंदी स्मेल आने लगती है। ऐसे में आप किचन को कितना भी साफ रख लें, वो गंदी ही दिखती है। तो चलिए आज कुछ ऐसी टिप्स जानते हैं, जिससे डस्टबिन से आने वाली गंदी स्मेल की प्रॉब्लम हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।
बेकिंग सोडा और नींबू वाला हैक ट्राई करें
किचन के डस्टबिन से गंदी बदबू ना आए, इसके लिए आप ये नींबू और बेकिंग सोडा वाला सिंपल हैक ट्राई कर सकते हैं। बेकिंग सोडा नमी और बदबू को सोखने का काम करता है, वहीं नींबू की फ्रेश स्मेल से कूड़े की बदबू कम हो जाती है। इसके लिए आपको बस एक नींबू को बीच में से काट लेना है, फिर इसपर अच्छी तरह से बेकिंग सोडा लगाना है। अब इन्हें डस्टबिन में डाल दें, कूड़ा कैसा भी हो गंदी बदबू नहीं आएगी। खासकर अगर ज्यादा दिनों का कूड़ा इक्कठा हो गया है और स्मेल आ रही है, तो ये हैक आपको जरूर ट्राई करना चाहिए।
डस्टबिन को हमेशा बदबू रहित रखेगा ये हैक
डस्टबिन से हमेशा अच्छी स्मेल आए, इसके लिए ये सबसे सिंपल और इफेक्टिव हैक है। आपको बस थोड़ी सी कॉटन बॉल यानी रुई लेनी है, फिर इनपर किसी भी एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे डालनी हैं। इन कॉटन बॉल्स को डस्टबिन में डालें, फिर ऊपर से गार्बेज बैग लगा दें। इसमें सारा कूड़ा इक्कठा करते रहें, कभी भी गंदी स्मेल नहीं आएगी।
न्यूजपेपर और बेकिंग सोडा वाला हैक ट्राई करें
रसोई में अक्सर ऐसा कूड़ा इक्कठा होता है, जिसमें नमी काफी ज्यादा होती है। जैसे फल-सब्जियों के छिलके या चायपत्ती वगैरह। इसलिए पहले डस्टबिन में एक अखबार बिछा लें, जो नमी को सोख लेगा। अब इसके ऊपर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क दें। बेकिंग सोडा नमी और बदबू दोनों को सोखने का काम करता है। इसके ऊपर से गार्बेज बैग या बड़ी सी पॉलीथिन लगा लें, जिसमें कूड़ा इकट्ठा करें। इस तरह डस्टबिन यूज करेंगे तो कभी भी गंदी स्मेल नहीं आएगी।
बीच-बीच में धूप जरूर दिखाएं
अगर पॉसिबल है तो डस्टबिन को बीच-बीच में धूप जरूर दिखाएं। इससे गंदगी, नमी और बैक्टीरिया खत्म होते हैं। हफ्ते में 1-2 बार आप डस्टबिन को पानी से साफ कर सकते हैं, फिर इसे धूप में सूखने के लिए रख सकते हैं। ये छोटा सा स्टेप आपके डस्टबिन को क्लीन और स्मेल फ्री रखने में मदद करेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



