Home मनोरंजन समाचार किशोर कुमार को रिजेक्ट कर डायरेक्टर ने रफी साहब पर खेला दांव,...

किशोर कुमार को रिजेक्ट कर डायरेक्टर ने रफी साहब पर खेला दांव, फिर जो गाना बना उसने बदल दिया इतिहास

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/aub_1785910289122_1785910302164_a6a49aa0-d389-4864-a8ee-0fd71cc2d314.jpg

किशोर कुमार और मोहम्मद रफी दोनों दिग्गज सिंगर थे। वैसे तो दोनों के बीच कॉम्पटीशन की खबरें आती थीं, लेकिन असल में दोनों एक-दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट करते थे और सपोर्ट भी करते थे।

किशोर कुमार का 1970 के दशक में म्यूजिक इंडस्ट्री में जादू चल रहा था। किशोर के गानें उस समय हिट होते थे। संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल भी किशोर कुमार के साथ कई हिट गाने दे चुके थे। अब 1977 के दौरान मनमोहन देसाई फिल्म लेकर आए धर्म वीर। इस फिल्म के लिए वह एक रोमांटिक गाना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को अपने साथ जोड़ा।

किशोर कुमार को लेना चाहते थे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल

अब फिल्म के गाने की धुन पर काम चल रहा था। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने एक धुन तैयार की और मनमोहन देसाई को सुनाया। जब मनमोहन देसाई ने धुन सुनी तो उसकी खूब तारीफ की, लेकिन फिर तभी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कहा कि अब बस इसमें किशोर कुमार की आवाज और जुड़ जाए तो यह गाना छा जाएगा। लेकिन मनमोहन देसाई किशोर को नहीं चाहते थे।

मनमोहन देसाई ने मोहम्मद रफी के लिए की जिद्द

मनमोहन देसाई, मोहम्मद रफी पर बहुत भरोसा करते थे और उनकी काफी रिस्पेक्ट भी करते थे। मनमोहन ने कहा कि वह इस गाने को रफी साहब से ही गंवाएंगे। अब मनमोहन की जिद्द के आगे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल भी मान गए और उन्होंने किशोर को छोड़ मोहम्मद रफी संग गाना तैयार किया।

गाने ने मचा दिया था तूफान

इसके बाद मोहम्मद रफी आए और जब उन्होंने इस गाने को रिकॉर्ड किया तो सब उनकी तारीफ करने लगे जिसमें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल भी शामिल थे। मनमोहन देसाई ने जो रफी साहब पर भरोसा जताया था उसका रिजल्ट भी काफी शानदार निकला।

मोहम्मद रफी का नहीं छोड़ा कभी मनमोहन ने साथ

मनमोहन उनमें से थे जो जानते थे कि ट्रेंड बदल रहा है और कई अन्य सिंगर्स छा रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा मोहम्मद रफी का हाथ थामा रखा। उनका मानना था कि चाहे कितनी नई आवाज आ जाए, लेकिन रफी साहब की आवाज और सुरों के मुकाबले में कोई नहीं हो सकता।

धर्मेंद्र और जीनत की जोड़ी हुई हिट

इस गाने की खास बात और भी थी और वो थी धर्मेंद्र और जीनत अमान की जोड़ी। दोनों की यह साथ में पहली रोमांटिक फिल्म थी। इनकी रोमांटिक कैमिस्ट्री ने इस गाने को हिट बनाने में और मदद की। इस फिल्म और खासकर इस गाने से दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

धर्म वीर फिल्म थी सुपरहिट

फिल्म धर्म वीर की बात करें तो इसके बाद ही उन्हें वर्ल्ड आइरन मैन अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी और 50 हफ्ते से ज्यादा तक इंडियन थिएटर में लगी थी और उस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। फिल्म में धर्मेंद्र, जीनत के अलावा जितेंद्र, नीतू कपूर, प्राण लीड रोल में थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN