Home LIFESTYLE NEWS HINDI किस उम्र में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? सिरम से मॉइश्चराइजर तक,...

किस उम्र में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? सिरम से मॉइश्चराइजर तक, ये रूटीन करें फॉलो

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखना है तो एक बेसिक स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है। उम्र के साथ साथ स्किन की जरूरतें बदलती हैं, इसलिए स्किनकेयर रूटीन में भी चेंज जरूरी है। यहां जानें आपको क्या स्टेप्स फॉलो करने हैं।

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखना हो तो एक बेसिक स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना जरूरी होता है। इसमें फेसवॉश, सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर जैसे कुछ स्टेप होते हैं और आजकल तो कई तरह के सिरम, टोनर और मास्क जैसे प्रोडक्ट्स भी शामिल हो गए हैं। चूंकि हर उम्र की जरूरत अलग होती है, इसलिए ये स्किनकेयर रूटीन भी बदलता रहता है। टीनेजर्स के लिए धूप से बचाव और स्किन को हेल्दी रखना गोल होता है, वहीं 26 के बाद एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स को रूटीन में शामिल किया जाता है। ऐसे में लोग अक्सर कन्फ्यूज रहते हैं कि उम्र के हिसाब से उनके स्किनकेयर रूटीन में कौन कौन से स्टेप शामिल होने चाहिए। एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए स्किन और डाइट स्पेशलिस्ट डॉ आरोही ने हर उम्र के हिसाब से कंप्लीट रूटीन शेयर किया है, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं।

13-16 साल की उम्र में ये स्किनकेयर फॉलो करें

अगर आपकी उम्र 13-16 साल के बीच है, तो चेहरे पर बहुत ज्यादा चीजें लगाने से बचना चाहिए। इस दौरान आपका बेहद सिंपल रूटीन होना चाहिए, जिसमें एक अच्छा फेसवॉश, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल होना चाहिए। अपनी स्किन टाइप के मुताबिक आप अच्छे प्रोडक्ट्स का चुनाव कर सकते हैं।

16-19 की उम्र के बीच ये रूटीन रखें

16-19 की उम्र के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिस वजह से चेहरे पर ऑयलीनेस बढ़ सकती है और एक्ने-पिंपल्स की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आपके स्किनकेयर रूटीन में स्किन टाइप के मुताबिक एक अच्छा फेसवॉश, सिरम, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल किया जा सकता है। आमतौर पर डॉक्टर्स नियासिनामाइड सिरम का सुझाव देते हैं, जिसे आप धीरे-धीरे अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

20-25 की उम्र है तो ये स्किनकेयर रूटीन रखें

20 की उम्र के बाद से आप डबल क्लींजिंग कर सकते हैं। ये चेहरे पर लगे मेकअप और सनस्क्रीन को गहराई से निकालने में हेल्प करता है। इसके लिए आपको कोई भी ऑयल क्लींजर और नॉर्मल फेसवॉश इस्तेमाल करना है। इसके बाद टोनर, मॉइश्चराइजर, विटामिन सी सिरम और सनस्क्रीन इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद ही विटामिन सी सिरम लगाना शुरू करें क्योंकि ये त्वचा को हल्का इरिटेट भी कर सकता है।

26 के बाद शुरू कर सकते हैं रेटिनॉल

26 के बाद एंटी एजिंग स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इसके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट रेटिनॉल स्टार्ट करने की सलाह देते हैं। ये विटामिन ए से बना इंग्रीडिएंट है, जो फाइन लाइंस, असमान रंगत और स्किन टेक्चर में मदद करता है। हालांकि ध्यान रहे इसे हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बाद ही अपने रूटीन में शामिल करना चाहिय। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले इस बात का खास ध्यान रखें। चूंकि रेटिनॉल रात में लगाया जाता है, इसलिए दिन में एक अच्छा सिरम इस्तेमाल किया जा सकता है।

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • कोई भी सिरम या रेटिनॉल लगाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लें। खासकर सेंसिटिव स्किन वाले ध्यान दें।
  • एक बार में बहुत सारे एक्टिव इंग्रेडिएंट्स अपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल ना करें।
  • सनस्क्रीन इस्तेमाल करना सबसे जरूरी स्टेप है।
  • हमेशा अपने स्किन टाइप के मुताबिक जाने-माने स्किनकेयर ब्रांड के प्रोड्क्ट्स ही इस्तेमाल करें।
  • अपने स्किनकेयर को उम्र और जरूरत के हिसाब से बदलते रहें। अगर पॉसिबल हो तो डर्मेटोलॉजिस्ट से अपना स्किनकेयर रूटीन बनवाएं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN