Home - कीमती चीजों को गुम नहीं होने देगा Jio का छोटू डिवाइस, कीमत...

कीमती चीजों को गुम नहीं होने देगा Jio का छोटू डिवाइस, कीमत 1200 रुपये से भी कम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

JioTag 2 यूजर्स को खोई हुई चीजों को ब्लूटूथ रेंज के अंदर और बाहर, दोनों जगह ढूंढने में मदद कर सकता है। जब चीज पास हो, तो इसका इन-बिल्ट स्पीकर 120dB की आवाज निकाल सकता है

Reliance Jio Launches JioTag 2 In India: रिलायंस जियो ने भारत में JioTag 2 लॉन्च करके अपनी स्मार्ट एक्सेसरीज की रेंज का विस्तार किया है। यह सेकंड जेनरेशन का ट्रैकर नए डिजाइन और नए कलर ऑप्शन लेकर आया है। सबसे खास बात यह है कि यह Android और iPhone दोनों इकोसिस्टम को सपोर्ट करता है, जिससे रोजमर्रा की चीजों को ट्रैक करना बहुत आसान हो जाता है। यह आपकी जरूरी चीजों को गुम नहीं होने देगा। अगर आपको भी चीजें गुम होने का डर सताता रहता है, तो यह छोटू डिवाइस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं इसकी कीमत और खासियत के बारे में सबकुछ…

रिलायंस जियो ने भारत में जियोटैग 2 की कीमत 1,249 रुपये रखी है।

JioTag 2 की खासियत

रिलायंस जियो का कहना है कि जियोटैग 2 यूजर्स को खोई हुई चीजों को ब्लूटूथ रेंज के अंदर और बाहर, दोनों जगह ढूंढने में मदद कर सकता है। जब चीज पास हो, तो इसका इन-बिल्ट स्पीकर 120dB की आवाज निकाल सकता है, जिससे चाबियां, वॉलेट या बैग जैसी चीजों को ढूंढना आसान हो जाता है। जब ट्रैकर ब्लूटूथ कवरेज से बाहर चला जाता है, तो यूजर्स Google के Find Hub या Apple के Find My नेटवर्क का इस्तेमाल करके सपोर्टेड मैप सर्विस के जरिए उसकी लगभग लोकेशन देख सकते हैं।

यह डिवाइस बीकनिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके काम करता है, यानी इसे चलने के लिए सिम कार्ड या एक्टिव मोबाइल डेटा प्लान की जरूरत नहीं होती। इसमें धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग भी दी गई है। नया वर्जन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल फाइंड हब और आईफोन यूजर्स के लिए ऐप्पल फाइंड माय दोनों का सपोर्ट करता है, जिससे ग्राहकों इसे ढेर सारे डिवाइस में यूज कर सकते हैं।

इस ट्रैकर को चलाने के लिए एक बदली जा सकने वाली बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह एक साल तक चलती है। साथ ही, रिलायंस जियो रिटेल पैकेज में एक अतिरिक्त बैटरी भी दे रहा है। दोनों प्रमुख मोबाइल प्लेटफॉर्म के सपोर्ट के साथ, जियोटैग 2 अपने पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा बेहतर ट्रैकिंग अनुभव देता है और इस सेगमेंट में सबसे किफायती ऑप्शन्स में से एक बना हुआ है।

जियोटैग 2 की कीमत और ऑफर

रिलायंस जियो ने भारत में जियोटैग 2 की कीमत 1,249 रुपये रखी है। इच्छुक ग्राहक 50 रुपये तक की इंस्टैंट बैंक छूट का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे प्रभावी कीमत 1,199 रुपये हो जाएगी। ट्रैकर को ब्लैक, रेड और ग्रीन कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है और इसमें ओरिजनल मॉडल की तुलना में रीडिजाइन बॉडी है। यह डिवाइस फिलहाल अमेजन इंडिया पर उपलब्ध है।

यहां से खरीदें

SOURCE : LIVE HINDUSTAN