Home मनोरंजन समाचार कुमार सानू से जब बंदूक की नोक गवाया गया गाना, सिंगर ने...

कुमार सानू से जब बंदूक की नोक गवाया गया गाना, सिंगर ने फिर डर के मारे 16 बार…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/07/1200x900/kusa_1783408236055_1783408250567_ed0cb7fe-20bd-4c99-a46d-e0eb72ed6ff4.jpg

कुमार सानू जो मेलोडी किंग से पॉपुलर रहे हैं, उन्हें एक बार एक इवेंट में परफॉर्म करते हुए ऐसा कुछ झेलना पड़ा जो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। उनसे बंदूक की नोक पर गाना गवाया गया था।

कुमार सानू की आवाज के लाखों दीवाने रहे हैं। आज भी उनके गाने फैंस के फेवरेट रहे हैं। इतना ही नहीं जेन जी जनरेशन भी उनके गानों को पसंद करती है। अब हम आपको कुमार सानू का एक ऐसा किस्सा बताते हैं जब उनसे बंदूक की नोक पर जबरदस्ती एक गाना गाने को कहा और उन्होंने उस भी एक गाने को डर के मारे 16 बार गाया।

क्या हुआ था कुमार सानू के साथ

कपिल शर्मा के शो में कुमार सानू ने बताया था कि एक बार उनका पटना में उनका शो था। उन्होंने कहा था, ‘शो चल रहा था और सब एंजॉय कर रहे थे। फिर मैंने थोड़ी देर बाद देखा कि कुछ लोग फ्रंट सीट पर बैठे थे और उनके पास एके 47 राइफल्स थीं और जो भी गाना मैं गाता वो गोली चलाते हवा में।’

शो के दौरान चल रही थी गोलियां

कुमार सानू ने आगे बताया था कि उस फाइरिंग की वजह से टेंट पर 6-7 छेद हो गए थे, लेकिन उन्होंने इग्नोर किया और परफॉर्म करते। वह बोले, ‘मैंने फिर मैं दुमिया भुला दूंगा गाना गाया और जैसे ही मैंने फिर गाना बदला, एक आदमी राइफल लेकर मेरे पास आया और कहा कि तुम्हें किसने कहा उस गाने को रोकने के लिए। उसने शराब भी पी रखी थी और कहा कि वो उसका फेवरेट गाना था। उसने फिर मुझे कहा कि सानू दी, मुझे वो गाना फिर से सुनना है, आप उसे मेरे लिए दोबारा गाओ। मैं भी उसकी बात सुनकर डर गया।’

16 बार गाया एक ही गाना

कुमार सानू ने कहा कि उन्होंने उस शख्स को कहा कि वह उसके लिए अलग-अलग गाना गा देंगे, लेकिन उस शख्स ने उनके सामने बंदूक रख दी। इसके बाद सानू ने उसी गाने को गाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उसी गाने को 16 बार गाया। इसके बाद वे सब स्टेज पर आ गए और गाने लग गए। कुमार सानू ने जब देखा कि सिचुएशन बिगड़ रही है तो फिर वह बैकसाइड से निकल गए और पास के एक होटल में चले गए। उन्होंने बताया कि सुबह 5 बजे तक वहां गोलियां चलती रही थीं।

मेलोडी किंग कहा जाता कुमार सानू को

बता दें कि कुमार सानू को पहला ब्रेक नदीम-श्रवण ने दिया था। उन्हें फिर सक्सेस महेश भट्ट की फिल्म आशिकी से मिली जो साल 1990 में रिलीज हुई थी। 90 के दशक में उन्होंने रोमांटिक गानों से अपना नाम बनाया था। इतना ही नहीं उन्हें ‘मेलोडी किंग’ भी कहा जाता है।

कुमार सानू का रिकॉर्ड

कुमार सानू के नाम एक ही दिन में सबसे ज्यादा 28 गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। कुमार सानू को म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए साल 2009 में पद्म श्री अवॉर्ड से भी सम्मान किया जा चुका है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN