Home BUSINESS NEWS HINDI केनरा के CGM को इस बैंक के MD बनाने की मंजूरी पर...

केनरा के CGM को इस बैंक के MD बनाने की मंजूरी पर निवेशकों में भगदड़, शेयर धड़ाम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आरबीआई के एक फैसले के बाद बुधवार, 8 जुलाई को साउथ इंडियन बैंक के शेयर 9% से अधिक लुढ़क गए। यह पिछले तीन महीनों की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है। यह गिरावट भी तब आई जब बैंक ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने उसके अगले MD और CEO की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

इस खबर के बाद साउथ इंडियन बैंक के शेयर पिछले बंद 47.67 रुपये से भी नीचे खुले। आज एनएसई पर यह स्टॉक 47.55 रुपये पर ओपन हुआ और 43.01 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। हालांकि, 9:50 बजे के बाद थोड़ी सी जान लौटी और शेयर 11:40 बजे के करीब 44.40 रुपये पर पहुंच गया। गिरावट भी कम होकर 6.86 प्रतिशत रह गई।

बैंक ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि आरबीआई ने महेश मुरलीधर पई को 1 अक्टूबर, 2026 से तीन साल के कार्यकाल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। इस नियुक्ति को 16 जुलाई को होने वाली बैंक के बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा, जिसके बाद शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।

कौन हैं नए एमडी

पचास वर्षीय पई इस समय केनरा बैंक में मुख्य महाप्रबंधक हैं और डिजिटल बैंकिंग तथा इनोवेशन डिपॉर्टमेंट का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके पास रणनीति, प्रशासन, फंड, विदेशी मुद्रा, रिटेल बैंकिंग, एग्री और एमएसएमई लोन सहित बैंकिंग का लगभग तीन दशकों का अनुभव है।

केनरा बैंक में अपने कार्यकाल के दौरान पई ने कई रणनीतिक पहलों का नेतृत्व किया है, जिनमें बैंक का गोल्ड लोन कारोबार शुरू करना भी शामिल है और वे इसके एक सबसे बड़े ऑपरेशनल जोन का नेतृत्व भी कर चुके हैं। उन्हें केनरा बैंक की न्यूयॉर्क ब्रांच में काम करने का अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी प्राप्त है।

उधर, केनरा बैंक के शेयर भी कमजोर दिखे। 125.03 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 124 रुपये पर खुले और 122.64 रुपये तक लुढ़क गए। पौने 12 बजे के आसपास 0.19 प्रतिशत निचे 124.75 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

उनका बोर्ड लेवल का अनुभव केनरा बैंक तंजानिया लिमिटेड, कर्नाटक राज्य वित्तीय निगम और केनरा बैंक सिक्योरिटीज लिमिटेड में निदेशक के रूप में रहा है। वे फिम्डा, स्विफ्ट इंडिया डोमेस्टिक सर्विसेज और सेकेंडरी लोन मार्केट एसोसिएशन जैसे उद्योग संगठनों में भी केनरा बैंक का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बैंक ने पई को उनकी रणनीतिक सोच, कार्यान्वयन क्षमता, ईमानदारी और यूनिवर्सल बैंकिंग के व्यापक अनुभव के लिए जाना-पहचाना लीडर बताया।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN