Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार केबीसी में स्टैंड अप कॉमेडियन्स को देख भड़के सुनील पाल, बोले- क्या...

केबीसी में स्टैंड अप कॉमेडियन्स को देख भड़के सुनील पाल, बोले- क्या इनके भरोसे शो चलाएंगे?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/09/1200x900/sskl_1788966738907_e5d1a0fe-fc87-4c45-8468-820c21667876_1788966747853_68c39b56-359f-44c2-beb6-df7fa6350b4b_d844bd20-7618-47be-b6d1-d07228f85e48_30ce86e3-d49e-47da-adb7-99bbf8e6f104.jpg

सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कौन बनेगा करोड़पति में स्टैंड अप कॉमेडियन्स के आने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। 

सुनील पाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर मुद्दे पर अपनी राय जरूर देते हैं। अब केबीसी के सेट से स्टैन्ड अप कॉमेडियन गौरव कपूर और गौरव गुप्ता का वीडियो सामने आया जिससे पता चला कि दोनों कौन बनेगा करोड़पति में स्पेशल गेस्ट बनकर आने वाले हैं। इस वीडियो को देख सुनील पाल भड़क गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

सुनील बोले केबीसी वालों कबसे बोल रहा हूं

सुनील ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया जिसमें वह पूछते हैं कि क्यों आते हैं ये लोग आपके प्रोग्राम में। सुनील कहते हैं, केबीसी वालों मैं तुमको कब से बोल रहा हूं कि गाली गलौज वालों को मत बुलाओ।

अमिताभ से बोले सुनील पाल

इसके बाद वह अमिताभ बच्चन से बोलते हैं, आपका शो बच्चन साहब बच्चे देखते हैं, बुड्ढे बुजुर्ग तो देखते ही हैं। आप उन बच्चों का तो सचिए।

सुनील फिर बोलते हैं कि केबीसी में 14 सवाल करते हो, 15वां सवाल दुनिया आपसे करेगी। सुनील उन्हें गाली गलौज देने वाले यूट्यूबर्स बोलते हैं।

सुनील ने पूछा इनके भरोसे शो चलाएंगे

सुनील यह भी बोलते हैं अमिताभ बच्चन से कि क्या आप इतने बड़े कलाकार, अब इनके भरोसे अपना शो चलाएंगे। सुनील फिर बोलते हैं कि अब अपकमिंग शो में ऐसे ही 2 लोग आने वाले हैं। हालांकि वे किसी का नाम नहीं लेते हैं। लेकिन सबको पता है कि वे किसके बारे में बोल रहे हैं।

समय रैना के वक्त भी केबीसी पर उठाए थे सवाल

बता दें कि इससे पहले जब समय रैना केबीसी में आए थे तब भी सुनील ने शो पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि क्यों जो कॉमेडियन्स गलत भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें केबीसी और बिग बॉस जैसे शोज में बुलाया जाता है।

वैसे सुनील और समय साथ में कपिल शर्मा के ग्रेट इंडियन कपिल शो में भी आए थे और इस दौरान भी सुनील, समय पर तंज कस रहे थे बार-बार। हालांकि समय भी उनके साथ खूब मस्ती कर रहे थे। दोनों साथ में गले भी लगते हैं। सुनील बोलते हैं कि वह समय के खिलाफ नहीं बल्कि उनके द्वारा यूज की जाती भाषा के खिलाफ हैं।

समय जब इंडियाज गॉट लेटेंट शो के दौरान भी कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे थे, तब भी सुनील ने उनके खिलाफ काफी नेगेटिव बोला था।

खैर देखते हैं कि सुनील के इस कमेंट पर स्टैंड अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता और गौरव कुमार का क्या रिएक्ट करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN