Home - केवल ₹799 में आया नया ब्लूटूथ स्पीकर, 10W साउंड और RGB लाइटिंग...

केवल ₹799 में आया नया ब्लूटूथ स्पीकर, 10W साउंड और RGB लाइटिंग भी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

HAMMER ने 10W RMS आउटपुट और RGB लाइटिंग वाला नया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर Smash 2 लॉन्च किया है। इसमें Bluetooth 6.0, TWS और 6 घंटे तक की बैटरी मिलती है।

टेक ब्रैंड HAMMER की ओर से भारतीय मार्केट में नया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर Smash 2 लॉन्च किया गया है। यह स्पीकर कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ 10W RMS साउंड आउटपुट और डीप बास का एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। इसमें म्यूजिक के साथ RGB LED लाइटिंग भी दी गई है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो घर, ऑफिस या ट्रैवल के दौरान अपने साथ छोटा स्पीकर रखना चाहते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

नए HAMMER Smash 2 में 52mm के डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, ये ड्राइवर्स बेहतर साउंड और डीप बास दे सकता है। इसमें 10W RMS पावर आउटपुट मिलता है। स्पीकर में मल्टीकलर RGB LED लाइटिंग भी दी गई है, जो म्यूजिक के दौरान अलग-अलग कलर्स से रोशनी करती है। इस तरह यूजर्स को इमर्सिव फील म्यूजिक प्ले करने पर मिलता है।

बेहद हल्का और पोर्टेबल डिजाइन

नए ब्लूटूथ स्पीकर को व्हाइट फिनिश और ग्रे मेश फैब्रिक डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसका वजन केवल 285 ग्राम है। इसमें बड़े फिजिकल बटन दिए गए हैं, जिनकी मदद से वॉल्यूम और अलग-अलग मोड को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, इसमें एक मिनी कैरी स्ट्रैप भी मिलता है, जिससे इसे बैग में अटैच करके ले जाना आसान होगा।

Bluetooth 6.0 के साथ TWS सपोर्ट

HAMMER Smash 2 में अच्छी कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0 दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसकी वायरलेस कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर तक है। इसमें TWS (True Wireless Stereo) फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से दो कम्पैटिबल स्पीकर्स को आपस में कनेक्ट करके स्टीरियो साउंड का अनुभव लिया जा सकता है।

इसके अलावा, स्पीकर में USB और TF कार्ड प्लेबैक का सपोर्ट भी है। इसमें इन-बिल्ट FM रेडियो दिया गया है। कंपनी ने इसे वाटर-रेसिस्टेंट भी बताया है, जिससे पूल पार्टी या बीच जैसी जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

पूरे 6 घंटे तक चलेगी बैटरी

HAMMER के मुताबिक, Smash 2 एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। हालांकि, यह बैटरी बैकअप 50 फीसदी वॉल्यूम पर मिलने का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट दिया गया है।

इतनी है HAMMER Smash 2 की कीमत

भारत में HAMMER Smash 2 ब्लूटूथ स्पीकर को 799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट HammerOnline.in के अलावा Amazon, Flipkart, Instamart और Blinkit से ऑर्डर किया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN