Home मनोरंजन समाचार कॉमेडियन समय रैना कर रहे हैं इस एक्ट्रेस को डेट? सोशल मीडिया...

कॉमेडियन समय रैना कर रहे हैं इस एक्ट्रेस को डेट? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/28/1200x900/samay_raina_still_alive_15_04_1776233914288_1776233923309_1782687461690_4483c768-d395-4d77-a36f-f9c57be5ccd7.png

समय रैना सुर्खियों में हैं। पहले उनका शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ चर्चाओं में बना हुआ था। वहीं अब उनकी डेटिंग लाइफ पर अटकलें लग रही हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि समय का नाम किससे जोड़ा जा रहा है। 

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में समय रैना के साथ एक एक्ट्रेस भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि समय रैना और ये एक्ट्रेस रिलेशनशिप में हैं। अब सवाल ये उठता है कि यहां किस एक्ट्रेस की बात हो रही है और इनकी डेटिंग की अफवाहें क्यों उड़ रही हैं? आइए बताते हैं।

एक्ट्रेस का नाम

वायरल हो रहीं तस्वीरों में समय रैना के साथ मेधा शंकर हैं। बता दें, मेधा शंकर की फिल्म ’12वीं फेल’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और वो रातोंरात दर्शकों के दिलों पर राज करने लगीं।

आखिर क्यों उड़ रही हैं दोनों की डेटिंग की अफवाहें?

समय और मेधा की डेटिंग की चर्चाएं अचानक नहीं शुरू हुईं, बल्कि इसके पीछे कुछ खास वजहें हैं जिनकी वजह से फैंस कयास लगाने पर मजबूर हो गए:

1. अफवाहों को हवा तब मिली जब दोनों को कई मौकों और पब्लिक इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया गया। पपराजी के वीडियो में दोनों की मौजूदगी ने नेटिजंस का ध्यान खींचा।

2. इंस्टाग्राम और एक्स पर दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें फैंस उनके बीच की केमिस्ट्री और ‘आई कॉन्टैक्ट’ को नोटिस करने का दावा कर रहे हैं।

3. कुछ फैंस का ये भी दावा है कि समय ने अपने एक लाइव शो के दौरान मजाकिया अंदाज में मेधा शंकर को पसंद करने की बात कही थी। हालांकि समय अपने इस तरह के ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं, लेकिन फैंस ने इसे सच मान लिया।

4. कुछ लोग कह रहे हैं कि समय बहुत कम लोगों की पोस्ट लाइक करते हैं। हालांकि, समय ने मेधा का हर एक पोस्ट लाइक किया हुआ है।

नोट: ये खबर पूरी तरह से सोशल मीडिया पर चल रहे कयासों, फैंस की प्रतिक्रियाओं और वायरल वीडियो पर आधारित है। समय रैना या मेधा शंकर की तरफ से उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। लाइव हिंदुस्तान इसकी प्रामाणिकता का दावा नहीं करता है।

समय रैना का शो

समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ शुरू हो चुका है। हर दूसरे शनिवार इस शो का नया एपिसोड नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर आएगा।

ये फिल्में कर चुकी हैं मेधा

मेधा ने साल 2015 में विद यू फॉर यू ऑलवेज, साल 2021 में शादीस्थान, 2022 मेंमैक्स और 2023 में 12वीं फेल की हैं। इसके अलावा उन्होंने 2019 में बीचम हाउस और 2021 में दिल बेकरार जैसे शोज भी किए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN