Source :- LIVE HINDUSTAN
मार्केट से कलर और एंब्रायडरी देखकर साड़ी तो खरीद लेती हैं लेकिन एक गलत पेटीकोट आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। इसलिए जान लें कौन सी साड़ी के साथ कौन से कपड़े और डिजाइन का पेटीकोट परफेक्ट दिखेगा।
साड़ी पहनना अब ट्रेडिशन से ज्यादा फैशन बन चुका है। शहरी महिलाएं ज्यादातर त्योहारों, शादियों या फिर किसी स्पेशल मौके पर ही साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। जबकि मार्केट में साड़ी की ढेर सारी वैराइटी मिलती है। इतने तरह के कपड़ों सिल्क, कॉटन, ऑर्गेंजा, नेट, टिश्यू, शिफॉन, जॉर्जेट जैसे ढेर सारे ऑप्शन दिख जाते हैं। जिन्हें खरीदकर लाने के बाद समझ ही नहीं आता कि कैसे पहनें। क्योंकि साड़ियों के नीचे पहनने वाले पेटीकोट का कपड़ा भी साड़ी के साथ मैच करता हुआ होना चाहिए। नहीं तो सारा लुक बिगड़ सकता है और अगर गलत साड़ी के साथ गलत पेटीकोट मैच हुआ तो ऊप्स मोमेंट का भी डर रहता है। जैसे नेट जैसे पारदर्शी फैब्रिक के नीचे सैटिन का फिटेड पेटीकोट पहना जाता है क्योंकि ये स्किन से चिपकता नहीं और ना ही इसमे से आरपार दिखता है। लेकिन नेट के अलावा जो पारदर्शी या महीन कपड़ों की साड़ियां मिलती है, उनके साथ किस तरह के पेटीकोट पहने जाएं? ये सवाल अगर आपके मन में भी है तो बस इस सिंपल सी पेटीकोट बाइंग गाइड को पढ़ लें। जिससे आप समझ जाएंगी कौन से कपड़े की साड़ी के साथ कौन से कपड़े और डिजाइन का पेटीकोट पहना जाएगा और पूरी तरह से कंफर्टेबल रहेगा।
सिल्क साड़ी के साथ ए लाइन पेटीकोट
किसी भी तरह के सिल्क की साड़ी को पहन रहीं और अगर वो हैवी और फ्लोई है, जैसे बनारसी, कांजीवरम या फिर वेलवेट जैसी साड़ियों के साथ हमेशा कॉटन के ए लाइन पेटीकोट बनवाकर पहनें। ए लाइन होने की वजह से ये आपके कमर को स्ट्रक्चर लुक देंगे और कॉटन का होने की वजह से कंफर्टेबल भी रहेगा।
हैंडलूम साड़ियों के साथ कौन सा पेटीकोट पहनें
चंदेरी, कतान, कॉटन की हैंडलूम साड़ियां अगर पहन रही हैं जो हल्की सी टाइट होती है और जिन्हें सेट करना पड़ता है। उनके साथ आप सिंपल कॉटन का पेटीकोट पहन सकती हैं।
शिफॉन, जॉर्जेट जैसी साड़ियों के साथ पेटीकोट
शिफॉन, जॉर्जेट, टिश्यू, ऑर्गेंजा, नेट फैब्रिक की साड़ियां हैं तो उनके साथ हमेशा सैटिन के पेटीकोट पहनें। जिससे स्मूद फिनिश नजर आए। और हां पेटिकोट ए लाइन ना होकर कलीदार कटा हुआ हो जिससे पहनने के बाद साड़ी और पेटीकोट दोनों साथ में चिपक जाए और आपको स्मूद लुक दें। अगर पेटीकोट ए लाइन या शेपवियर डिजाइन के होंगे तो हिप एरिया के नीचे के हिस्से पर साड़ी और पेटीकोट में गैप होगा जो झीनी साड़ियों से साफ नजर आएगा।
सैटिन और रेडीमेट साड़ी के साथ कौन सा पेटीकोट?
वहीं अगर आप रेडीमेड साड़ी, सैटिन साड़ी या फिर सीक्वेस वाली साड़ी को पहन रही हैं तो इनके साथ आराम से शेपवियर पेटीकोट पहन सकती हैं। ये शेपवियर ऐसी साड़ियों के साथ पूरी तरह से जाते हैं और आपको ब्यूटीफुल लुक देते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



