Home World News hindi कौन है शब्बीर अहमद, जिसकी रिहाई पर ब्रिटेन में मचा बवाल; क्या...

कौन है शब्बीर अहमद, जिसकी रिहाई पर ब्रिटेन में मचा बवाल; क्या भेजा जाएगा पाकिस्तान

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग के सरगना शब्बीर अहमद की रिहाई के साथ बवाल मच गया है। शब्बीर को ब्रिटेन से निर्वासित किए जाने की मांग तेज हो गई है। शब्बीर को 14 साल के बाद जेल से रिहा किया गया है। फिलहाल 73 साल के शब्बीर पर गंभीर आरोप हैं।

ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग के सरगना शब्बीर अहमद की रिहाई के साथ बवाल मच गया है। शब्बीर को ब्रिटेन से निर्वासित किए जाने की मांग तेज हो गई है। शब्बीर को 14 साल के बाद जेल से रिहा किया गया है। फिलहाल 73 साल के शब्बीर पर गंभीर आरोप हैं। फिलहाल उसे निगरानी में रखा गया गया है, जहां जीपीएस से उसे ट्रैक किया जा रहा है। शब्बीर की रिहाई के बाद से राजनीतिक और सार्वजनिक बहस तेज हो गई है। खास तौर पर यह सामने आने के बाद कि ब्रिटिश इमिग्रेशन कानून के तहत कानूनी सुरक्षा के कारण उसे देश से निकालना आसान नहीं हो सकता।

शब्बीर अहमद कौन
शब्बीर अहमद, रॉचडेल में किशोर उम्र लड़कियों से यौन अपराध का दोषी है। अहमद को साल 2012 में दोषी ठहराया गया। रेप और यौन अपराधों के मामलों में उसे 22 साल की जेल की सजा सुनाई गई। उसे नौ लोगों के एक समूह, जिसे ‘ग्रूमिंग गैंग’ कहा गया, का सरगना माना गया। इस गैंग के लोगों ने कई साल तक बच्चों को बहलाया और उनका यौन शोषण किया। अदालत की कार्यवाही के दौरान, पीड़ितों ने बताया कि अहमद ने खाना, सिगरेट और शराब देकर उनका विश्वास कैसे जीता और फिर उन्हें बार-बार अपना शिकार बनाया। कई पीड़ितों ने शब्बीर को ‘डैडी’ कहा, जो दिखाता है कि उसने किस कदर लड़कियों को कंट्रोल किया था। यह मामला आधुनिक ब्रिटिश इतिहास में सबसे चौंकाने वाले बाल यौन शोषण कांड में माना जाता है।

शब्बीर को डिपोर्ट करना क्यों कठिन
यूके प्रोबेशन सर्विस द्वारा पीड़ितों को भेजे गए एक लेटर के मुताबिक, अहमद को फिलहाल इमिग्रेशन एक्ट 1971 की धाराओं के तहत देशों से निकाल नहीं सकते। यह कानून उन कुछ कॉमनवेल्थ नागरिकों की रक्षा करता है, जो 1973 से पहले ब्रिटेन आए थे और पांच साल तक कानूनी तरीके से देश में रहे थे। ऐसी भी खबरें हैं कि पाकिस्तान शब्बीर को स्वीकार करने में हिचक रहा है। इसके चलते डिपोर्ट करने की कोशिशें और कठिन हो गई हैं। हालांकि अपराध साबित होने के बाद अहमद से ब्रिटिश नागरिकता छीन ली गई थी। अब उसके पास केवल पाकिस्तानी नागरिकता है।

एंडी बर्नमैन ने भी उठाई मांग
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर के संभावित उत्तराधिकारी माने जा रहे एंडी बर्नहैम ने भी शब्बीर अहमद सरगना को पाकिस्तान निर्वासित किए जाने की मांग की है। मेकरफील्ड से सांसद बर्नहैम के स्टॉर्मर के हालिया इस्तीफे के बाद इस महीने के अंत में निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। बर्नहैम ने कहाकि वह कम उम्र की लड़कियों से बलात्कार और यौन अपराधों के कई मामलों में 2012 में दोषी ठहराए गए शबीर अहमद को देश से बाहर भेजने के लिए सभी विकल्पों की समीक्षा करेंगे।

ग्रेटर मैनचेस्टर के रोचडेल के इस मामले ने लोगों को झकझोर दिया था। बर्नहैम उस क्षेत्र के मेयर रह चुके हैं। बर्नहैम ने कहाकि हर किसी की तरह मैं भी चाहता हूं कि इस घृणित अपराधी को देश से बाहर किया जाए। मैं गृह मंत्री और विदेश मंत्री से सभी संभावित विकल्पों की समीक्षा करने का आग्रह करूंगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN