Home LIFESTYLE NEWS HINDI क्या देसी घी का तड़का लगाना चाहिए? कई लोग करते हैं ये...

क्या देसी घी का तड़का लगाना चाहिए? कई लोग करते हैं ये 1 गलती, तभी नहीं आता स्वाद!

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

देसी घी का इस्तेमाल भारतीय खानपान में खूब होता है। कई लोग इसे तड़का लगाने में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या ये सही है? बस एक गलती और घी का सारा स्वाद और खुशबू गायब। शेफ से जानें खाने में घी डालने का सही तरीका क्या है।

देसी घी का इस्तेमाल भारतीय खानपान में खूब होता है। कभी दाल-सब्जी में तड़का लगाने के लिए तो कभी खिचड़ी या दाल में ऊपर से डालकर खाने के लिए। देसी घी की खुशबू ही इतनी लाजवाब होती है कि जिस भी डिश में डाल दो, उसका स्वाद दोगुना हो जाता है। वहीं ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि देसी घी को तड़का लगाने में इस्तेमाल करना सही भी है या नहीं? कई घरों में तेल की जगह देसी घी में तड़का लगाया जाता है। लोगों को लगता है कि देसी घी का तड़का खाने का स्वाद बदल देगा। लेकिन क्या वाकई तड़के से घी का उतना अच्छा फ्लेवर आ पाता है? कुकिंग एक्सपर्ट शेफ कुलदीप राणा के मुताबिक देसी घी से तड़का लगाना बेकार आइडिया है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है।

क्या देसी घी का तड़का लगाना चाहिए?

अगर आपको खाने में देसी घी की खुशबू और फ्लेवर पसंद है, तो इसे तड़का लगाने में इस्तेमाल ना करें। दरअसल जब घी को गर्म कर के उसमें जीरा, हींग और बाकी मसाले भूने जाते हैं तो इसकी खास खुशबू और स्वाद कुछ हद तक बदल सकता है। खासकर जब देसी घी को जरूरत से ज्यादा गर्म कर दिया जाए, तो इसकी खुशबू काफी हद तक कम हो जाती है। यही वजह है कि शेफ भी देसी घी में तड़का लगाने से मना करते हैं।

खाने में फ्लेवर के लिए कब डालें देसी घी?

शेफ बताते हैं कि आपको जिस भी डिश में देसी घी का फ्लेवर चाहिए, उसमें घी को बिल्कुल लास्ट में फिनिशिंग के टाइम पर एड करें। उदाहरण के लिए खिचड़ी या दाल बनाने के बाद उसमें एक-दो चम्मच घी डालें। इससे घी की खुशबू और स्वाद डिश में बहुत अच्छी तरह से उभरकर आते हैं। वहीं जब आप घी में तड़का लगा देते हैं तो उसके स्वाद और खुशबू का ज्यादा पता ही नहीं चलता।

क्या घी को गर्म करने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं?

घी को तड़के में इस्तेमाल करने से उसका फ्लेवर और खुशबू कम हो सकती है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि घी के पोषक तत्व भी कम हो जाते हैं। घी का स्मोकिंग प्वाइंट हाई होता है। यानी इसे आप तड़का लगाने या डीप फ्राइंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि टेस्ट के लिहाज से घी को ज्यादा गर्म करना उसके अरोमा और फ्लेवर पर असर डाल सकता है।

देसी घी इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • दाल में: दाल बनने के बाद सर्व करते टाइम ऊपर से एक चम्मच देसी घी डाल लें।
  • खिचड़ी में: गरमा-गरम खिचड़ी सर्व करने से पहले एक चम्मच घी डालें।
  • रोटी या पराठे में: सेंकने के बाद ऊपर से देसी घी लगाएं।
  • सब्जी में: सब्जी में घी का फ्लेवर पसंद है तो बनने के बाद ऊपर से देसी घी मिलाया जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN