Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्या है सुनील ग्रोवर का सीक्रेट? कैसे करते हैं असली जैसी मिमिक्री?...

क्या है सुनील ग्रोवर का सीक्रेट? कैसे करते हैं असली जैसी मिमिक्री? कॉमेडी आर्टिस्ट ने खोला था राज

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/Sunil_Gro_1791024550657_tWpX_1791024555015_jSjl_62e73542-c0e3-498c-8f7e-c985e002cbaf_nT2W.jpg

Sunil Grover: कॉमेडियन एक्टर सुनील ग्रोवर कैसे मुश्किल से मुश्किल किरदारों की इतनी परफेक्ट मिमिक्री कर पाते हैं, इस सवाल का जवाब एक मिमिक्री आर्टिस्ट ने ही दिया था।

लीजेंडरी कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर जब कपिल शर्मा के शो से गए, तो जैसे इस शो की रौनक ही चली गई। शो में सुनील ग्रोवर का एक्ट इसकी जान होता है। सुनील ग्रोवर जिस भी सेलेब्रिटी की मिमिक्री करते हैं उसे बिलकुल जीवंत कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सुनील ग्रोवर मिमिक्री के लीजेंड क्यों कहे जाते हैं? क्यों वह अपना हर एक्ट इतना शानदार कर पाते हैं, इसका सीक्रेट एक बार मिमिक्री आर्टिस्ट सुमेध शिंदे ने अपने एक पॉडकास्ट में बताया था। सुमेध खुद मिमिक्री की मास्टर क्लास कहे जाते हैं और उन्होंने बातचीत के दौरान सुनील ग्रोवर के सीक्रेट बताए थे।

सुमेध ने बताई थीं मिमिक्री ट्रिक्स

सुमेध शिंदे ने बताया कि जब आप किसी की नकल कर रहे हैं तो इसमें बड़ी बारीकियां और महीन बारीकियां होती हैं। सुमेध ने बताया कि हम मिमिक्री करने वाले ज्यादातर लोग बड़ी बारीकियों से शुरुआत करते हैं। उदाहरण के लिए एक्टर्स के द्वारा आमतौर पर बोली या की जाने वाली चीजें। उदाहरण के लिए उन्होंने आमिर का आइला बोलना या फिर ऋतिक रोशन का फन्टास्टिक बोलना बताया। सुमेध ने कहा कि इसके अलावा मुद्दे की बात यह है कि आपको कैसे पता चलेगा कि अब आप परफेक्ट हो गए हो? यह तब होता है जब आप इन चीजों को निकाल देते हैं।

एक्सेंट नहीं ये चीजें हैं महत्वपूर्ण

तब जब आपको लगता है कि अब इन सब चीजों की आपको जरूरत नहीं है। सुमेध ने कहा कि क्योंकि इसके बाद बहुत बारीक चीजें रह जाती हैं, जिनकी वजह से किसी की पर्सनैलिटी फॉर्म होती है। सुमेध ने आमिर, ऋतिक और शाहरुख समेत कई एक्टर्स की बातचीत-बर्ताव और रवैये से जुड़ी चीजें बताईं, जिन्हें कर देने से ही हमें उनकी मिमिक्री रियल लगने लगती है। सुमेध ने कहा कि यह चीजें तब होती हैं जब आपको लगता है कि ऑडियंस को आपकी आवाज रजिस्टर नहीं हो पा रही है उस किरदार में, तब आप एक बार फिर से झक्कास या उसकी कोई बड़ी बारीकी उभारते हो।

यह है सुनील ग्रोवर का सीक्रेट

सुमेध ने बताया कि तब लोग इन चीजों का सहारा लेते हैं, ताकि उनका एक्ट टिका रहे। हालांकि सुनील ग्रोवर के मामले में ऐसा नहीं है। लीजेंडरी मिमिक्री आर्टिस्ट सुनील ग्रोवर के बारे में बात करते हुए सुमेध ने कहा, “सुनील ग्रोवर को अब बड़ी बारीकियों की जरूरत नहीं पड़ती है। उन्हें कुछ करने की जरूरत ही नहीं है, कि बस जरा सा कोई रवैया या एक्सप्रेशन कर दिया और वह सलमान के किरदार में उतर जाते हैं।” बता दें कि सुनील ग्रोवर अभी तक सलमान खान, खली, कादेर खान, आमिर खान और जावेद अख्तर समेत ऐसे कई एक्ट कर चुके हैं, जिनके लिए उन्हें बेशुमार तारीफ मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN